Etawah News : भारत विकास परिषद इटावा-तुलसी ने चलाया वृहद वृक्षारोपण एवं वट वृक्ष संरक्षण का अभियान

IMG-20261003-WA0138
Share News

ब्यूरो संवाददाता

पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर बाईपास में पर्यावरण संरक्षण का समाजसेवियों ने दिया संदेश।

भारत विकास परिषद, इटावा-तुलसी शाखा द्वारा विश्व प्रकृति दिवस के अवसर पर पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर बाईपास रोड परिसर में वृहद वृक्षारोपण एवं वट वृक्ष संरक्षण अभियान का आयोजन सभी सदस्यों के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम में परिषद के सदस्यों ने वट वृक्ष को पर्यावरण एवं भारतीय संस्कृति का प्रतीक मानते हुए उसके तने पर रक्षा सूत्र बांधकर उसके संरक्षण का संकल्प लिया। यह दृश्य समाज के लिए पर्यावरण के प्रति आस्था और जिम्मेदारी का सशक्त संदेश बना।

IMG 20261003 WA0140

इसके पश्चात विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 50 से अधिक पौधे रोपित किए गए और पर्यावरण संरक्षण,
जल संरक्षण तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाखा अध्यक्ष एवं *संयोजक डॉ. कैलाश चन्द्र यादव* ने कहा कि प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़ों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। वट वृक्ष भारतीय संस्कृति में अटूट आस्था और दीर्घायु का प्रतीक है, इसके संरक्षण से आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु और शुद्ध पर्यावरण मिल सकेगा।

इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने यह संकल्प लिया –

“प्रकृति है तो जीवन है, इसी से धरती पावन है। आओ मिलकर इसे बचाएं,
यही सच्ची मानवता की पहचान है।”

कार्यक्रम में तुलसी की वरिष्ठ सदस्य प्रीतम खन्ना, नीलिमा चौधरी, शशि दीक्षित, डॉ धुव कुमार गुप्ता, मंजू सिंह, अंजू चौधरी एवं पंकज कुमार सिंह चौहान सहित अन्य तुलसी सदस्यगण उपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन ने भी इस पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
इस जन जागरूकता कार्यक्रम के समापन पर सचिव डॉ ध्रुव कुमार गुप्ता ने सभी तुलसी सदस्यों एवं विद्यालय परिवार के सहयोगियो का आभार व्यक्त किया।

Trending News