Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Etawah

Etawah News : जसवंतनगर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा, गूंजे “जय भीम” के नारे

जनवाद टाइम्स इटावा 15 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-15 at 9.06.16 PM
Share News
       

संवाददाता आशीष कुमार
इटावा : डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जसवंत नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा में झांकियां सजाई गईं, जिनमें बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष और भारतीय संविधान के निर्माण में उनके योगदान को दर्शाया गया। लोग नीले झंडे और बैनर लेकर चल रहे थे तथा “जय भीम” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

क़स्बा के कोठी कैस्त अम्बेडकर पार्क भंते सुमित वर्धन ने झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारम्भ किया. यह जुलूस रामलीला तिराहा, जीजी आई सी रोड, हाईवे चौराहा, सदर बाजार नदी का पुल, शिशहाट तिराहा, स्टेशन रोड रेलमंडी होते हुए वापस उसी मार्ग से होये हुए कोठी कैस्त अम्बेडकर पार्क पर आकर सम्पन्न हुआ. स्थानीय सामाजिक संगठनों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कई स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत फूल-मालाओं से किया गया और जलपान की व्यवस्था भी की गई। यह आयोजन न केवल डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति सम्मान प्रकट करने का माध्यम बना, बल्कि समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का भी संदेश देता है इस दौरान जसवंत नगर क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी, क़स्बा इंचार्ज मनीष कुमार, उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी,, शुभम वर्मा, समेत नगर में प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल मौजूद रहा.

Post navigation

Previous: Etawah News : बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
Next: Agra News : डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य आयोजन, झांकियों की रही धूम

 

राशिफल

News Archive

Screenshot_20260531_180313_WhatsApp
  • Breaking News
  • Agra
  • National
  • Uttar Pradesh

प्राकृतिक ‘बॉर्डर’ खत्म होने से बेकाबू हो रहीं हवाएं, पर्यावरण संकट पर ट्री मैन त्रिमोहन मिश्रा की चेतावनी

जनवाद टाइम्स 31 May 2026
IMG-20260531-WA0087
  • Etawah

Etawah News: श्रीमद्भागवत कथा हेतु हरिद्वार के लिए रवाना हुई बस, श्रद्धालुओं का जैन समाज ने किया भव्य स्वागत

जनवाद टाइम्स इटावा 31 May 2026
IMG-20260530-WA0017
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

राजापाकर अंचल कार्यालय में भूमि विवाद निवारण शिविर आयोजित, कई मामलों का हुआ निष्पादन

जनवाद टाइम्स 30 May 2026
IMG-20260530-WA0004
  • Breaking News

बेतिया में भाकपा (माले) रेड फ्लैग का धरना, भूमिहीनों को वासगीत जमीन और सात सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 30 May 2026

Latest News

  • प्राकृतिक ‘बॉर्डर’ खत्म होने से बेकाबू हो रहीं हवाएं, पर्यावरण संकट पर ट्री मैन त्रिमोहन मिश्रा की चेतावनी
  • Etawah News: श्रीमद्भागवत कथा हेतु हरिद्वार के लिए रवाना हुई बस, श्रद्धालुओं का जैन समाज ने किया भव्य स्वागत
  • राजापाकर अंचल कार्यालय में भूमि विवाद निवारण शिविर आयोजित, कई मामलों का हुआ निष्पादन
  • बेतिया में भाकपा (माले) रेड फ्लैग का धरना, भूमिहीनों को वासगीत जमीन और सात सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
  • गोपालगंज में भाकपा माले का प्रदर्शन: सुमन देवी हत्याकांड में दोषियों को सजा और निर्दोषों की रिहाई की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.