Agra News : डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य आयोजन, झांकियों की रही धूम

WhatsApp Image 2026-04-15 at 11.53.01 PM (1)
Share News

संवाददाता रिषीपाल सिंह
आगरा। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती इस वर्ष भी आगरा में हर साल की तरह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। जयपुर हाउस क्षेत्र इस अवसर पर श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता का केंद्र बना रहा, जहां शहर के विभिन्न इलाकों से लोग भव्य झांकियों के साथ पहुंचे। शहर के अलग-अलग स्थानों से समाज के लोगों ने आकर्षक एवं सजीव झांकियां तैयार कीं, जो अपने-अपने क्षेत्रों से निकलकर जयपुर हाउस पहुंचीं।
WhatsApp Image 2026 04 15 at 11.53.01 PM
इन झांकियों में बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष और उनके द्वारा किए गए सामाजिक सुधारों को सुंदर ढंग से प्रदर्शित किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और “जय भीम” के नारों से वातावरण गूंज उठा। प्रशासन द्वारा भी इस आयोजन को विशेष महत्व देते हुए बेहतरीन झांकियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के रूप में आयोजित इस पहल ने प्रतिभागियों में और अधिक जोश भर दिया, जिससे हर समूह ने अपनी झांकी को सबसे अलग और आकर्षक बनाने का प्रयास किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली, जिससे यह आयोजन सामाजिक एकता और जागरूकता का प्रतीक बन गया।
बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए लोगों ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। भीमनगर, गली नई आबादी, कोटली बगीची, देवरी रोड, से भी कई झाँकिया निकाली गयी । इस आयोजन में अध्यक्ष शैलेंद्र के नेतृत्व में विजय सिंह, अमित, सावन, कुणाल, सुमित, सपना, किरन, अनु, शालिनी, रजत, सोनम, अमन, पवन, विशाल और प्रिंस सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Trending News