मेरठ न्यूज: थाना नौचंदी पुलिस द्वारा 03शातिर लुटेरे को किया गिरफ्तार।

IMG-20210922-WA0004
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में 19 सितंबर को गढ़ रोड रामसहाय के पास व सूरजकुंड रोड नगर निगम ऑफिस के पास 20 सितंबर नई सड़क विशाल मेगा मार्ट के पास से महिलाओं से कुण्डल लूटे गए जिसमें महिलाओं के कानों में चोट भी आई । इन घटनाओं के सम्बंध में थाना नौचंदी पर क्रमश मुकदमा पंजीकृत किया गया। 21 सितंबर को शाम को चैकिंग करते समय सम्राट पुलिया के पास से 03 लुटेरों को लूटे गए कुंडलो व घटना में प्रयुक्त चोरी की स्कूटी व बुलट मोटर साईकिल सहित गिरफ्तार किया गया, पकड़े जाने पर अभियुक्त गण द्वारा थाना सदर बाजार, लालकुर्ती, पल्लवपुरम, मेडिकल, भावनपुर की घटनाओं का भी इकबाल किया गया और अभियुक्त गण की निशादेही पर उक्त घटनाओं से संबंधित लूट का माल व चोरी की एक अन्य स्कूटी भी बरामद हुई है । बरामदगी के आधार पर लूट के अभियोगों में धारा 411आईपीसी की वृद्धि की गई है । बरामद चोरी की स्कूटियो आदि के सम्बंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया। विधिक कार्यवाही की जा रही है अभियुक्त गण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता बादल चौधरी उर्फ बाबा पुत्र धर्मेन्द्र चौधरी, निवासी शिव मंदिर के पास मुख्य बाजार, ग्राम पतला, थाना निवाड़ी, जिला – गाजियाबाद हाल निवासी – कमरा नंबर – 207 गीतांजली हॉस्टल, गंगानगर, थाना गंगानगर, जिला मेरठ, विहान उर्फ कुनाल पुत्र प्रमोद कुमार, निवासी शांति नगर पूजा होटल वाली गली भोपा रोड़ थाना नई मण्डी, जनपद- मुजफ्फरनगर, गोविन्द बालियान पुत्र रामपाल सिंह, निवासी ग्राम सिसौली, थाना भौराकलाँ, जनपद- मुजफ्फरनगर हाल निवासी- चौकी बुढाना मोड़ डल्लू देवता के पास थाना कोतवाली, जनपद -मुजफ्फरनगर।

बरामदगी
पीली धातु के कुण्डल(टॉप्स) 08,

पीली धातु की चैन 01,

स्कूटी जुपिटर संख्या यू.पी.15 बी डब्लू 5439 (चोरी की),

स्कूटी वास्तविक नंबर यू.पी. 15 सीएफ 5707 (चोरी की),

बुलेट यू.पी. 12 बीए 9386

Trending News