Bihar news नशा के कारोबारी मोदी के अडाणी को जेल दो

Bihar news नशा के कारोबारी मोदी के अडाणी को जेल दो
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की बिहार. राज्य सचिवमण्डल सदस्य प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि गुजरात के मुंद्रा में अडाणी के समुद्री बंदरगाह पर जो हेरोइन जैसे नसीले पदार्थ पकड़े गए हैं । वो लगभग 21 हजार करोड़ रुपये का है । इसके पहले भी अडाणी बंदरगाह पर यह कारोबार होता रहा है । इसके पूर्व भी लगभग 72 हजार करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ का खेप यहां आ चुका है । इससे अब यह बात स्पष्ट हो चुका है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दायां हाथ अडाणी न केवल किसानों के जमीन का कारोबारी बल्कि नशीले पदार्थों का भी कारोबारी है ।
लेकिन अभी तक मोदी सरकार या गुजरात की भाजपा सरकार के जांच के दायरे में वह नहीं आया । लेकिन मुम्बई के फिल्मी अभिनेता सुशांत की हत्या भी अधिकतम ड्रग सेवन से ही हुआ था । इसके लिए उसकी प्रेमिका रिया चक्रवर्ती के भाई के यहाँ छापा मारकर मात्र 10 ग्राम गांजा पकड़ा गया था और उस आधार पर दोनों भाई बहन को हत्या का दोषी पाया गया था ।

 

Bihar news नशा के कारोबारी मोदी के अडाणी को जेल दोआज न केवल नशीले पदार्थ रखने वाले बल्कि नशा करने वालों को कड़ी सजा दी जाती है और उन्हें जेल जाना होता है ।

 

Bihar news नशा के कारोबारी मोदी के अडाणी को जेल दोआखिर देश के युवकों तक नशीली पदार्थ पहुंचाने के दोषी अडाणी को सरकारी तौर पर दोषी कब करार दिया जायेगा और कौन दोषी करार करेगा ?
समाचार चैनल कबतक बिकाऊ की भूमिका में नजर आयेंगे ?
बस एक ही उल्लू काफी है , बरबाद गुलिस्ता करने को ।
हर साख पे उल्लू बैठा है , अंजामे गुलिस्ता क्या होगा