मेरठ न्यूज: लूट के पैसे व तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

IMG-20210822-WA0070
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी ग्रामीण के आदेशानुसार क्षेत्र लूट करने वाले व्यक्तियों की धरपकड़ हेतु सख्ती दिखाते हुए चलाए जा रहे अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना बहसूमा के कुशल मार्गदर्शन में 22 अगस्त को थाना बहसूमा पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्तगण पिंटू उर्फ बोम्बे पुत्र सूरजपाल, अभिषेक चैनर उर्फ काले उर्फ लल्ला पुत्र ऋषि पाल निवासी गण ग्राम हंसापुर थाना बहसूमा जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से थाना बहसूमा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 96/2021 धारा 392/506 के लूटे गए 1460 रुपए व आधार कार्ड बरामद हुए तथा अभियुक्त पिंटू द्वारा घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । जिसके आधार पर थाना बहसूमा पर मुकदमा अपराध संख्या 97/21 धारा 3/ 25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया।

Trending News