Bihar news : यूरिया के किल्लत से नाराज लोगों ने किया बगहा बेतिया मुख्य सड़क जाम

Bihar news : यूरिया के किल्लत से नाराज लोगों ने किया बगहा बेतिया मुख्य सड़क जाम
Share News

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर आवागमन कराया बहाल।

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया बगहा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही यूरिया के किल्लत से किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है।उधर फसलों में यूरिया की जरूरत के मारे किसान उत्तर प्रदेश से दोगुने दामों में यूरिया खरीद कर ला रहे हैं फिर भी खेतों की आवश्यकता अनुसार पूरी नही हो पा रही है।

 

Bihar news : यूरिया के किल्लत से नाराज लोगों ने किया बगहा बेतिया मुख्य सड़क जामजिससे नाराज लोगों ने रविवार को बगहा बेतिया एनएच 727 मुख्य सड़क बगहा के रहमान नगर में घण्टों जाम रखा।आक्रोशित लोगों ने टायर जलाकर आगजनी भी किया जिससे सड़क के दोनों तरफ करीब एक किलोमीटर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।

 

Bihar news : यूरिया के किल्लत से नाराज लोगों ने किया बगहा बेतिया मुख्य सड़क जामवही रक्षाबंधन के त्योहार के कारण सड़कों पर ज्यादा ट्रैफिक रही,लोग राखी बंधवाने के लिए जाम में परेशान रहे।जाम की खबर मिलते ही बगहा नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जाम कर रहे लोगों को समझाया और आवागमन बहाल कराया।

Trending News