मेरठ न्यूज: कोरोना के चलते मार्केट व कालोनी पड़ी सुनसान।

Meerut News: Market and colony were deserted due to Corona.
Share News

संवाददाता: रेनू

मेरठ जिले में लॉकडाउन के चलते मेरठ शहर की सड़के व गलियां सुनसान दिखाई दे रही है। जिले में कोविड 19 को लेकर प्रशासन व जनता में एक भय सा दिखाई दे रहा है। प्रतिदिन कोविड 19 के कारण मरीजों की संख्या को लेकर आम जनता और प्रशासन दोनो ही बहुत ज्यादा परेशान दिख रहे हैं। उत्तर प्रदेश में दिन प्रतिदिन कोविड -19 की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जिस कारण काफी लोगो की मृत्यु भी हो चुकी है। जिस कारण प्रशासन ने जिले में हाई अलर्ट भी घोषित कर रखा है। जनता को विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं। कि कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर निकलने से पहले मास्क पहने और सेनेटाइजर का इस्तेमाल करे। बार-बार साबुन से हाथ धोना चाहिए। मेरठ शहर की जो सड़के आम दिनों में भीड़ से भरी रहती थी। और शहर की जो गलियां वहा रहने वालो की चहल- पहल से भरी रहती थी। वो दोनो कोविड 19 की वजह से आज बिल्कुल सुनसान दिखाई दे रही है। शहर के लोगों का प्रशासन को सहयोग मिल रहा है। मेरठ जिले की पुलिस प्रशासन पब्लिक व व्यापारियों की सुरक्षा हेतु युद्ध स्तर पर मोर्चा संभाले हुए हैं। इस समय पुलिस कोरोना योध्दा का कार्य कर रही है। कोविड -19 के विरुद्ध करवाई करते हुए प्रशासन के भी कुछ लोग इस बीमारी से ग्रस्त हो गए हैं। लेकिन फिर भी यह लोग जनता की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चला रहे हैं। वहीं जनता भी पुलिस का बहुत सहयोग कर रही है। अपने घरों में सुरक्षित रह रही हैं।

You may have missed