मेरठ न्यूज: 38 पव्वे शराब के साथ दो अभियुक्त गण को किया गिरफ्तार।

Meerut News: Two accused gang arrested with 38 pave liquor.
Share News

संवाददाता: रेनू

मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अवैध शराब की तस्करी सम्बन्धी अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी ब्रहमपुरी के कुशल पर्यवेक्षण मे 04 जून को थाना टी0पी0 नगर मेरठ पुलिस द्वारा एक सघन अभियान चलाकर दो अभियुक्त गण को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 38 पव्वे शराव ट्रिपल वन गोल्ड प्योर ग्रेन व्हिस्की हिमाचल प्रदेश मार्का बरामद की गयी है इस संबंध मे थाना टीपी नगर पर मुकदमा अपराध संख्या 307/2021 व 308/2021 धारा 63 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तार शुदा अभियुक्ता का नाम व पता – बिट्टु पुत्र कुंवरपाल सिंह निवासी रिठानी शताब्दी नगर सेक्टर 1 थाना परतापुर मेरठ।
सिब्बन पुत्र विनोद निवासी दो पहिया कालोनी रोहटा रोड बाईपास थाना कंकरखेडा मेरठ ।बरामदगी का विवरण: 38 पव्वे शराव ट्रिपल वन गोल्ड प्योर ग्रेन व्हिस्की हिमाचल प्रदेश मार्का

गिरफ्तार करने वाली टीम :-
रघुराज सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना टी0पी0 नगर। मनोज कुमार थाना टी0पी0 नगर मेरठ
रविन्द्र कुमार थाना टी0पी0नगर मेरठ। सुभाष कुमार थाना टी0पी0नगर मेरठ।

You may have missed