मेरठ न्यूज: आबू नाले की टूटी दीवार दुर्घटना को देती निमंत्रण।

Meerut News: The broken wall of Abu Nala gives an invitation to the accident.

Meerut News: The broken wall of Abu Nala gives an invitation to the accident.

Share News

संवाददाता: रेनू

मेरठ जिले में सभी जगहों पर नगर निगम की अनदेखी के चलते शहर के कई नालों की स्थिति बहुत ही खराब है। नालों के किनारों से दीवारे टूट कर नालों में समा रही है। नालों के आस-पास की जमीन भी नीचे धस रही है। जो भयंकर बारिश के दौरान नालों के आस-पास के मकानों, बिजली पोल, ट्रांसफार्मर आदि के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। नालों की स्थिति को जानने के बाद भी नगर निगम प्रशासन लापरवाही दिखा रहा है, नगर निगम नालों की मुरम्मत पर किसी भी तरह का ध्यान नहीं दे रहा। लापरवाही की वजह से हादसे होने की आशंका बढऩे लगी है। निगम में नालों की सुध लेने के समय ही नहीं है। नाले में समा गई यह दीवार किसी भी दुर्घटना का कारण बन सकती हैं। अधिक तेज बारिश होने की वजह से पानी का अधिक दबाव बनने पर यह नाला आने जाने वाले लोगों के लिए समस्या बन सकता है। साथ ही जानवरों के लिए भी।कयोंकि यहां पर गाय ऐसे ही घूमती रहती है।नगर निगम की गंभीरता नजर नहीं आ रही है।

Trending News