मेरठ न्यूज: आगामी त्यौहार करवा चौथ के चलते चौराहों पर वाहनों का बना दवाब।

IMG-20211021-WA0043
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

हिंदू धर्म के अनुसार त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। तिजो से लेकर भैया दोज तक व्यापारियों के लिए भी त्योहारों को लेकर ग्राहकों की भर मार रहती है। दुकानदार ग्राहकों की पसंद के अनुसार अपनी दुकान को अलग अलग तरीके से सजाते है। आगामी त्यौहार करवा चौथ के चलते बाजार में महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। महिलाओं के सौंदर्य को लेकर अलग अलग तरीके से दुकानें सजने लगी है।
शहर में जनसंख्या वृद्धि के साथ साथ वाहनों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। वाहनों की संख्या इतनी ज्यादा हो गई है कि सड़क पर पैदल चलने वालो को बहुत परेशानी होने लगी है। पैदल चलने वालो को चौराहा पार करने में बहुत दिक्कत होती है। ऐसे में कोई भी छोटी मोटी दुर्घटना का डर बना रहता है। क्योंकि चौराहा या सड़क पार करने वालो में छोटे बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग लोग आदि होते हैं। वाहनों का दवाब इतना बन गया है कि ट्रैफिक पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। ट्रैफिक पुलिस अपने पूर्ण प्रयास के साथ इस समस्या का समाधान करने में लगी हुई है। जाम लगने का मुख्य कारण चौराहों के पास सड़को को चौड़ाई कम होना। सिग्नल का सही से संचालन ना होना। जाम लगने का दूसरा कारण यह भी है। जब स्कूलों की छूटी होती है। तो एक साथ काफी भीड़ चौराहों पर देखने को मिलती है। चौराहों पर जाम ना लगे इसके लिए कई तरीके से इंडिकेशन बनाए जाते है। जैसे सिग्नल का सही तरीके से काम करना, जेबरा क्रॉसिंग का बना होना, फुट ओवरब्रिज का बना होना व फुटपाथ का बना होना आदि है।

Trending News