पति के उत्पीड़न से पत्नी परेशान पीड़ित ने थानाध्यक्ष को दिया शिकायती पत्र ।

IMG-20210702-WA0039
Share News

संवाददाता पंकजकुमार

अम्बेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र मे पति के उत्पीड़न से परेशान पत्नी अपने बच्चों के साथ किराए के मकान में रहकर जीवन यापन कर रही है परन्तु पति द्वारा पीड़िता को जान से मारने एवं हाथ पैर तोड़ डालने की धमकी दी जा रही है जिसकी शिकायत पीड़िता ने थाना जहाँगीर गंज में की है ।आपको बता दे कि सन्नो पत्नी मेराज अहमद निवासी ग्राम माड़रमऊ बीते दस वर्षों से अपने पति से अलग रह रही है और किराए के मकान में अपने बच्चों को लेकर रहती है । सन्नो ने पारिवारिक न्यायालय अम्बेडकर नगर में भरण पोषण का मुकदमा दायर किया है जिसमे न्यायालय द्वारा पीड़िता को प्रति माह 4000 रुपये अंतरिम भरण पोषण हेतु आदेशित किया गया है परन्तु मेराज अहमद बीते 20 महीनों से भरण पोषण का पैसा पीड़िता को नही दिया है।न्यायालय ने बीते बकाए की लगभग अस्सी हजार रुपये न देने पर मेराज के नाम दर्ज खतौनी की कुर्की कर पैसे का भुगतान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है । सन्नो ने दी गई तहरीर में बताया है कि इसी बात से खार खाये उसके पति द्वारा उसे जान से मारने एवं हाथ पैर तोड़ डालने की धमकी दी जा रही है और बीती रात वह किराए के मकान के पास आकर गाली गलौज एवं धमकी दे रहा था जिसपर सन्नो ने थानाध्यक्ष को सूचित किया मौके पर थानाध्यक्ष ने डायल 112 के पुलिसकर्मियों को भेजा परन्तु मेराज फरार हो गया ।पीड़िता ने थानाध्यक्ष को अपनी जान माल की रक्षा हेतु शिकायती पत्र दिया है थानाध्यक्ष जहाँगीर गंज शम्भूनाथ ने पीड़िता को आश्वस्त किया है कि मेराज के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी ।

Trending News