Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: पक्षियों के लिए सुरक्षित आश्रय और पर्यावरण संरक्षण में स्कूली बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

जनवाद टाइम्स 3 June 2026
IMG-20260603-WA0006
Share News
       

संवाददाता: मोहन सिंह

बेतिया/पश्चिमी चंपारण।

पक्षियों के लिए सुरक्षित प्राकृतिक आश्रय उपलब्ध कराने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के विद्यालयों में “इको क्लब मिशन फॉर लाइफ” के तहत नारियल के खोल से बर्ड हाउस (घोंसला) बनाने की गतिविधि आयोजित की गई। यह कार्यक्रम उप विकास आयुक्त के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।

IMG 20260603 WA0006 2

कार्यालय पत्रांक SSA/Quality/1874, दिनांक 16 मई 2026 के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में इस गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, लगन और सामूहिक प्रयास का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यार्थियों ने यह साबित किया कि सच्ची प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती, बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति और सकारात्मक सोच के बल पर हर चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।

बच्चों की सक्रिय भागीदारी से विद्यालयों का वातावरण उत्साह, उमंग और नवचेतना से भर उठा। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) एवं समग्र शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मई 2026 में जिले के कुल 346 विद्यालयों में इस गतिविधि का आयोजन किया गया। वर्तमान में ग्रीष्मावकाश के कारण विद्यालय बंद हैं। अवकाश समाप्त होने के बाद जिले के अन्य विद्यालयों में भी इस गतिविधि का आयोजन कर अधिक से अधिक विद्यार्थियों को पक्षियों के संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति प्रेरित किया जाएगा।

Post navigation

Previous: Bihar News: उप विकास आयुक्त ने खेल भवन एवं इंडोर बैडमिंटन हॉल का किया औचक निरीक्षण
Next: Bihar News: मोरल क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी की बैठक में बचत और निवेश पर दिया गया जोर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260721-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0017
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: पश्चिम चंपारण में रेलवे पुल पर घायल मिला फिशिंग कैट, रेस्क्यू के दौरान दो वनकर्मी घायल

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: बेतिया के निजी क्लीनिक में नर्स का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप; पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: केसीआई विद्यालय के स्थापना के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सत्यनारायण भगवान की पूजा, हाईटेक कार्यालय एवं स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन

जनवाद टाइम्स 21 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • बिहार न्यूज़: पश्चिम चंपारण में रेलवे पुल पर घायल मिला फिशिंग कैट, रेस्क्यू के दौरान दो वनकर्मी घायल
  • बिहार न्यूज़: बेतिया के निजी क्लीनिक में नर्स का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप; पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच
  • बिहार न्यूज़: केसीआई विद्यालय के स्थापना के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सत्यनारायण भगवान की पूजा, हाईटेक कार्यालय एवं स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन
  • बिहार न्यूज़: पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर में विभिन्न समस्याओं का हुआ समाधान, कई आवेदनों का मौके पर निष्पादन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.