Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: मोरल क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी की बैठक में बचत और निवेश पर दिया गया जोर

जनवाद टाइम्स 3 June 2026
IMG-20260603-WA0016
Share News
       

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
राजापाकड़, वैशाली।

प्रखंड मुख्यालय स्थित राजापाकर बाजार के सामुदायिक भवन परिसर में मोरल क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी, शाखा राजापाकर के महिला एवं पुरुष सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सोसाइटी के रीजनल मैनेजर कुंदन कुमार तथा हाजीपुर शाखा के शाखा प्रबंधक वरुण कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए रीजनल मैनेजर कुंदन कुमार ने कहा कि मोरल क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी एफएमसीजी उत्पाद, फार्मा, हेल्थ केयर, रियल एस्टेट, गारमेंट्स तथा नॉन-बैंकिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही है।

IMG 20260603 WA0016

उन्होंने बताया कि सोसाइटी के माध्यम से लोगों के लिए एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट) और डेली डिपॉजिट जैसी बचत योजनाएं संचालित की जाती हैं, जिनमें निर्धारित अवधि पूरी होने पर जमा राशि का भुगतान किया जाता है।

IMG 20260603 WA0012

उन्होंने उपस्थित सदस्यों को बचत के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि वर्तमान समय में आर्थिक सुरक्षा के लिए बचत की आदत विकसित करना आवश्यक है। व्यक्ति की इच्छाएं असीमित होती हैं, इसलिए नियमित बचत भविष्य को सुरक्षित बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बचतें भी भविष्य में बड़े कार्यों का आधार बनती हैं।

इस अवसर पर सोसाइटी द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे विभिन्न उत्पादों की भी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि कंपनी के कई उत्पाद आयुर्वेदिक एवं हर्बल आधारित हैं, जिनका उपयोग लोग अपनी आवश्यकता के अनुसार कर सकते हैं।

बैठक में पिंटू कुमार, विनोद कुमार गुप्ता, नवल किशोर सिंह, अखिलेश्वर झा, टेका पंडित, सोनी कुमारी, सरिता कुमारी, सविता कुमारी, मोनी कुमारी, सरस्वती देवी, नेहा कुमारी सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष सदस्य उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News: पक्षियों के लिए सुरक्षित आश्रय और पर्यावरण संरक्षण में स्कूली बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
Next: Etawah News: हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर की मौत

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.