Bihar News: उप विकास आयुक्त ने खेल भवन एवं इंडोर बैडमिंटन हॉल का किया औचक निरीक्षण

IMG-20260603-WA0010
Share News

संवाददाता: मोहन सिंह
बेतिया/पश्चिमी चंपारण।

उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन ने मंगलवार को बेतिया स्थित इंडोर बैडमिंटन हॉल एवं खेल भवन-सह-व्यायामशाला का औचक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध खेल सुविधाओं, रख-रखाव तथा प्रशिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया।

IMG 20260603 WA0010

निरीक्षण के दौरान उन्होंने इंडोर बैडमिंटन हॉल की प्रकाश व्यवस्था एवं रख-रखाव को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। वहीं खेल भवन-सह-व्यायामशाला में खिलाड़ियों के लिए जिम उपकरणों की उपलब्धता बढ़ाने तथा आवश्यक खेल उपस्करों की मांग से संबंधित प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने का निर्देश जिला खेल पदाधिकारी को दिया।

उप विकास आयुक्त ने खेल गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने पर बल देते हुए विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाने, नियमित प्रशिक्षण सुनिश्चित करने तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेहतर खेल सुविधाएं एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध होने से जिले के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।

इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित, कार्यपालक सहायक अमरेन्द्र कुमार सिंह, कोच रवि रंजन, शारीरिक शिक्षक संजय श्रीवास्तव, विक्रांत वीर, अजय मिश्र एवं आशीष वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Trending News