Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

पश्चिम चम्पारण Today News: भ्रामक वीडियो वायरल कर पुलिस छवि बिगाड़ने वालों पर कसेगा शिकंजा, जांच शुरू

बेतिया में भ्रामक वीडियो वायरल कर पुलिस की छवि खराब करने वालों पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कार्रवाई की तैयारी है।
जनवाद टाइम्स 6 April 2026
बेतिया में वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई
Share News
       

संवाददाता – मोहन सिंह
बेतिया, पश्चिम चम्पारण (बिहार)
05 अप्रैल 2026

बेतिया । बिहार के पश्चिम चम्पारण जिले में सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो वायरल कर पुलिस की छवि धूमिल करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

बेतिया में वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, 5 अप्रैल 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक अधिवक्ता द्वारा शिकारपुर थाना एवं वरीय पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया था। प्रारंभिक जांच में यह वीडियो न्यायालय परिसर में बनाया गया प्रतीत हो रहा है।

मामले की जांच में सामने आया कि यह वीडियो शिकारपुर थाना कांड संख्या 390/26 से जुड़ा है, जिसमें 55 लीटर विदेशी शराब की बरामदगी हुई थी। इस मामले में अभियुक्त राजा कुमार को न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने के दौरान यह वीडियो बनाया गया था।

नरकटियागंज के एसडीपीओ जेपी सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी या न्यायालय में पेशी के समय अभियुक्त या उसके परिजनों द्वारा नाबालिग होने का कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया था। इसी आधार पर उसे उत्पाद न्यायालय बेतिया भेजा गया।

उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले के एक अन्य अभियुक्त राजू रंजन जायसवाल उर्फ गब्बर जायसवाल, जो कि राजा कुमार के पिता हैं, वर्ष 2025 में 1160 लीटर अंग्रेजी शराब बरामदगी के मामले में भी नामजद रहे हैं। जांच में यह भी पाया गया है कि इस परिवार के कई सदस्य अवैध शराब कारोबार में संलिप्त हैं।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय परिसर में इस प्रकार का वीडियो बनाना अधिकृत है या नहीं, इसकी जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई के लिए न्यायालय से अनुरोध किया जाएगा। साथ ही बिना पुलिस का पक्ष जाने वीडियो को वायरल करने वालों की भी पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Post navigation

Previous: वैशाली Today News: राजापाकर CHC में लापरवाही, नवजात के जांघ में टूटी सुई छोड़ दी, हालत बिगड़ने पर रेफर
Next: पश्चिम चम्पारण Today News: हृदय रोग से पीड़ित 38 बच्चों को IGIC पटना भेजा गया, बाल हृदय योजना से मिल रहा बेहतर इलाज

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260720-WA0039
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डीएम वैशाली के सतत अनुश्रवण में एलपीजी आपूर्ति सामान्य, उपभोक्ताओं को समयबद्ध गैस उपलब्ध कराने के निर्देश

जनवाद टाइम्स 20 July 2026
IMG-20260720-WA0041
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डीएम के निर्देश पर कौनहारा घाट श्मशान घाट में तीन पालियों में चल रहा विशेष स्वच्छता अभियान

जनवाद टाइम्स 20 July 2026
IMG-20260720-WA0038
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: मॉनसून और गंगा-गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर वैशाली जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश

जनवाद टाइम्स 20 July 2026
IMG-20260720-WA0120
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: सोनम वांगचुक के समर्थन में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

जनवाद टाइम्स इटावा 20 July 2026

Latest News

  • Bihar News: डीएम वैशाली के सतत अनुश्रवण में एलपीजी आपूर्ति सामान्य, उपभोक्ताओं को समयबद्ध गैस उपलब्ध कराने के निर्देश
  • Bihar News: डीएम के निर्देश पर कौनहारा घाट श्मशान घाट में तीन पालियों में चल रहा विशेष स्वच्छता अभियान
  • Bihar News: मॉनसून और गंगा-गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर वैशाली जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश
  • Etawah News: सोनम वांगचुक के समर्थन में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
  • Etawah News: जसवंतनगर तहसील में नवागत एसडीएम ने वकीलों संग की बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर दिया जोर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.