Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Uttar Pradesh Weather : अगले 48 घंटों में- तेज आंधी और बारिश के आसार, पड़ सकते हैं ओले

जनवाद टाइम्स 11 May 2020
IMG_20200511_113501
Share News
       

 

मनोज कुमार राजौरिया : उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में रविवार को तेज आंधी और बारिश ने ने अपना रौद्र रूप दिखाया और 42 लोगों की जिंदगी निगल ली। आसमान में घिरे घने बादलों के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया। बड़ी संख्या में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। मौसम विभाग ने फिर से अगल 48 घंटों में पूरे उत्तर प्रदेश में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश के आशंका जताई।
मौसम निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि अगले दो दिन पूरे प्रदेश में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। तीसरे दिन पश्चिमी यूपी में छिटपुट बारिश हो सकती है। इलके अलावा कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि मध्य पाकिस्तान के ऊपर केन्द्रित पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय दबाव की वजह से मौसम में यह बदलाव हुआ है।

◆ बेमौसम आंधी-बारिश ने बरपाया कहर
उत्तर प्रदेश में रविवार शाम एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला और धूलभरी आंधी से दिन में ही घनघोर अंधेरा छा गया। आंधी, पानी, ओलावृष्टि और वज्रपात ने खूब तबाही मचाई। इससे टिनशेड, छप्पर विद्युत पोल, होर्डिंग, बैनर और लॉकडाउन के लिए लगाए पुलिस कैंप और तंबू उखड़ गए। फसलों और आम बागवानी को भी काफी नुकसान पहुंचा है। मौसम से जुड़े हादसों में करीब 42 लोगों की मौत की हो गई है।

◆ मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त संजय गोयल ने जिलाधिकारियों से कहा है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता जल्द दी जाए। इसके साथ ही उन्होंने फसलों के नुकसान के बारे में जानकारी मांगी है।

◆ आम की 50% फसल बर्बाद
लखनऊ के मलिहाबाद फलपट्टी में 10 दिन में तीसरी बार आंधी-बारिश आई। आंधी से अभी तक लगभग 50 फीसद आम की फसल बर्बाद हो चुकी है। बागवानों का कहना है कि अभी आम में गुठली भी नहीं बन पाई है। ऐसे में आंधी से गिरा आम चटनी, गलका आदि में ही प्रयोग हो सकता है। वहीं माल, मलिहाबाद और रहीमाबाद में आंधी से कई पेड़ भी गिर गए।

Post navigation

Previous: Uttar Pradesh : आंधी तूफान से बिजली का खम्बा गिरने से महिला की मौत
Next: Agra Uttar Pradesh : समाजसेवियों ने सड़कों पर घूमने वाले पशुओं की देखभाल का उठाया वीणा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260728-WA0038
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़ : CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन, नियमित टीकाकरण का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
IMG-20260728-WA0037
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़ : नरकटियागंज में युवक को गोली मारकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
IMG-20260728-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : मगरमच्छों के भय से ग्रामीणों ने भपसा नहर पर बनाया चचरी पुल, विधायक ने भी किया सहयोग

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
IMG-20260728-WA0049
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

राजापाकर में भाकपा (माले) के संस्थापक नेता चारु मजूमदार का शहादत दिवस मनाया गया

जनवाद टाइम्स 28 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़ : CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन, नियमित टीकाकरण का दिया संदेश
  • बिहार न्यूज़ : नरकटियागंज में युवक को गोली मारकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मगरमच्छों के भय से ग्रामीणों ने भपसा नहर पर बनाया चचरी पुल, विधायक ने भी किया सहयोग
  • राजापाकर में भाकपा (माले) के संस्थापक नेता चारु मजूमदार का शहादत दिवस मनाया गया
  • Etawah News: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में बड़ा फेरबदल, आलोक गुप्ता बने जिला अध्यक्ष
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.