Uttar Pradesh : आंधी तूफान से बिजली का खम्बा गिरने से महिला की मौत

IMG_20200511_113530
Share News

 

महेंद्र बाबू : मैनपुरी भोगांव कस्बा में भूसा लेकर घर बापस आ रही महिला के ऊपर तेज आंधी तूफान के कारण बिजली का खम्बा गिर जाने से महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

IMG 20200511 113530

थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर निवासी अमर सिंह पुत्र सियाराम ने थाने में दी सूचना में कहा है कि उसकी 40 बर्षीय पत्नी मिथलेश पड़ोस की पुष्पा देवी पत्नी संजय के साथ खेत से भूसा लेकर घर बापस आ रही थी जैसे ही वह उस्मानपुर तिराहे के पास पहुँची वैसे ही तेज आंधी आने से सीमेंट का लट्ठा उसके ऊपर गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

IMG 20200511 113516

सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर पहुप सिंह ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मृतका अपने पीछे चार बच्चो को छोड़ गई है जिसमे तीन लड़की व एक लड़का है। सभी परिवारी जानो का रो रो के बुरा हाल है।
तत्काल संबंधित क्षेत्र एसडीएम ने फ़ोन से जानकारी ली और मौक़े पर मदद के लिए टीम भिजवाई।

Trending News