Agra Uttar Pradesh : समाजसेवियों ने सड़कों पर घूमने वाले पशुओं की देखभाल का उठाया वीणा

IMG_20200511_145705
Share News

संवाददाता सुशील चंद्र : सम्पूर्ण देश मे लॉक डाउन होने के कारण इंसान ही नही जानवर भी बेहाल हैं।एक ओर जहाँ इंसानों के सामने रोजी रोटी की समस्या है वहीं दूसरी ओर बेजुबान जानवरों के सामने भी पेट भरने की समस्या है।

IMG 20200511 145752

जानवरों की समस्या को बाह के समाजसेवियों ने समझा है और उनके लिए चारा, पानी आदि की व्यवस्था की है।ये सामाजिक कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में घूम रहे इन बेजुबान जानवरों के लिए भूसा ,रातव और हरे चारे की व्यवस्था कर खिला रहे हैं।

IMG 20200511 145726

लॉक डाउन के चलते हर ओर सन्नाटा पसरा हुआ है जिसके कारण ये आवारा गाय, बंदर आदि जानवर भी परेशान हो गए हैं।सड़कों पर,गलियों में इन्हें भूखे प्यासे घूमते हुए देखा जा सकता है।इन भूखे प्यासे जानवरों की व्यथा को जरार के सामाजिक कार्यकर्ता शिवम दुबे,अमित कुमार,चिट्टी खान,विष्णु प्रजापति आदि ने देखा और इनके लिए चारा, पानी आदि की व्यवस्था की जिम्मेदारी ली।शिवम दुबे ने बताया कि इन बेजुबान जानवरों को जब तक लॉक डाउन रहेगा तब तक वे और उनके साथीगण चारा खिलाते रहेंगे।

Trending News