Uttar Pradesh : इटावा पुलिस द्वारा अवैध पटाखा फैक्ट्री का खुलासा, 01अभियुक्त गिरफ्तार

IMG_20200522_170341
Share News

 

मनोज कुमार राजौरिया : इटावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्व अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध रुप से संचालित पटाखा फैक्ट्री का खुलासा करते हुए 01 अभियुक्त को आतिशबाजी एवं ज्वलनशील पदार्थ बनाने की सामग्री सहित किया गिरफ्तार ।

IMG 20200522 170341

गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण :
थाना कोतवाली पुलिस क्षेत्र में लाकॅडाउन एवं शातिं व्यवस्था देखते हुए भ्रमणशील थी इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि मोहल्ला अली कालोनी पचराहा स्थित एक मकान में अवैध रुप से विस्फोटक पदार्थ से ज्वलनशील फुलझडी बनायी जा रही है । पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुच कर दबिश दी गयी तो उक्त फैक्ट्री से फैक्ट्री के मालिक को विस्फोटक बनानें की सामग्री सहित गिरफ्तार कर लिया गया ।

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से उक्त पटाखा फैक्ट्री के जरुरी प्रपत्र मांगने पर अभियुक्त प्रपत्र दिखाने में असमर्थ रहा एवं गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि फैक्ट्री का लाइसेन्स 1995 में बनवाया था जिसे 2010 तक रिन्यूवल कराया गया था
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0स0 273/2020 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि0 व 188,269,270 भादवि व 51/57 आपदा प्रबन्धन अधि0 तथा 03 महामारी अधि0 अभियोग पंजीकृत किया गया |

गिरफ्तार अभियुक्त :
1. मोहम्मद अंसार पुत्र बसीरुद्दीन निवासी मौहल्ला अली कालोनी थाना कोतवाली जनपद इटावा ।

बरामदगी : 
1. 441 फुलझडी पैकिंग गत्ते
2. 11 बोरी सफेद पन्नी (पैकिंग वाली)
3. 39 बोरी हिना मार्का रैपर
4. 130 बोरी फुलझडी बिना पैकिंग की
5. 942 कार्टून फुलझड़ी पैकिग सहित
6. 2685 खाली कार्टून
7. 01 पैकिग मशीन
8. 01 भगौना लेई
9. 01 कन्टेनर
10. 01 छोटा डिब्बा लेई
11. 50 किग्रा अधबनी फुलझडी
12. 05 बोरा फुलझडी पैकिंग मैटेरियल
13. 02 इन्वर्टर
14. 01 बैटरी
15. 01 प्रिंटर
16. 01 एलसीडी टीवी
17. 01 मोटर साइकिल न0. यूपी 75 एफ 7326
18. 100 किग्रा काला पाउडर
19. 50 किग्रा भूरा पाउडर
20. 25 किग्रा चमकीला पाउडर |

पुलिस टीम :  
श्री रमेश सिहं प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली मय टीम |

Trending News