Uttar Pradesh : मायावती को चांद पर जमीन गिफ्ट करने वाले पूर्व  बसपा नेता की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या

IMG-20200621-WA0001
Share News

मनोज कुमार राजौरिया । बसपा नेता नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू ठाकुर कि कानपुर में शनिवार की दोपहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। जाजमऊ के आशियाना कॉलोनी में बसपा नेता पिंटू सेंगर की गोली मारकर हत्या की गई। दरसल बसपा सुप्रीमो मायावती को जन्मदिन के अवसर पर चांद पर जमीन गिफ्ट देकर चर्चा में आए थे।

IMG 20200621 WA0001

 

जानकारी के अनुसार बसपा नेता पिंटू ठाकुर शनिवार को सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रेश सिंह के घर जाने के लिए निकले थे। जानकारी के अनुसार वो कार में जा रहे थे।  दोपहर को  चंद्रेश के घर के सामने केडीए आशियाना कॉलोनी के पास पिंटू सेंगर अपनी इनोवा कार से उतरे और फिर फोन से बात करने लगे। जानकारी के अनुसार इस बीच दो बाइकों पर चार युवक आए और  पिंटू सेंगर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने लगातार 15 फायर सीधे पिंटू के ऊपर किये।

इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। कार चालक के शोर मचाने पर आए लोगो ने पिंटू सेंगर को अस्पताल भिजवाया। जहाँ पर डॉक्टरों पिंटू सेंगर को मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।  एसएसपी दिनेश कुमार पी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें मौके से 11 कारतूस बरामद हुए है। पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी  के लिए पुरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई है।

Trending News