संवाददाता: मोहन सिंह
बेतिया/पश्चिमी चंपारण।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भारत-नेपाल सीमा से सटे पूर्वी चंपारण जिले के हरपुर थाना क्षेत्र में एसएसबी एवं स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक यूक्रेनी महिला को हिरासत में लिया है।
बताया जा रहा है कि महिला नेपाल में प्रवेश करने का प्रयास कर रही थी। सुरक्षा एजेंसियों ने उसे रोककर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल उसके पास मौजूद दस्तावेजों, यात्रा के उद्देश्य तथा भारत में रहने से संबंधित जानकारी की जांच की जा रही है।
अधिकारियों की ओर से अभी तक मामले में विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पूछताछ पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी सामने आने की संभावना है।