मेरठ न्यूज: पुलिस लाईन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया।

Meerut News: The parade was inspected by the Senior Superintendent of Police in the police line.
Share News

संवाददाता: रेनू

मेरठ जिले में आज 02 जुलाई को पुलिस लाईन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शुक्रवार की परेड में उपस्थित रहकर परेड का निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जी ने आज परेड के माध्यम से सभी पुलिस कर्मचारियों को यह निर्देश दिए कि समाज में किसी प्रकार से जनता को कोई भी परेशानी का सामना ना करना पड़े।

आपके थाने में कोई भी अपनी फरियाद लेकर आता है। उससे सही से बात करके उसकी सभी समस्याओं का समाधान करना है। और अपराधियो को किसी भी प्रकार से बक्शा नहीं जायेगा। उनकी गिरफ्तारी हेतु सख्ती दिखाते हुए विशेष अभियान शुरू कीजिए। ताकि इनको गिरफ्तार कर इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा सके। तभी हम एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकेगे। साथ ही किसी भी पुलिस कर्मचारी की कोई शिकायत न मिले कि रिश्वत ली गई है।इस से जनता का विश्वास उठ जायेगा पुलिस पे से। हम सब को मिल कर एक अच्छे समाज का निर्माण करना है।

Trending News