मेरठ न्यूज: थाना देहली गेट पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बलात्कार करने वाले शातिर अपराधी/तांत्रिक व पीडिता का पति गिरफ्तार।

Meerut News: Taking quick action by the police station Dehli Gate, the husband of the vicious criminal / tantrik who raped and the husband of the victim was arrested.
Share News

संवाददाता: रेनू

मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ, पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल नेतृत्व व निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी कोतवाली के सफल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना देहली गेट की अगुवाई में थाना देहली गेट पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संतान की चाहत मे तांत्रिक को अपनी पत्नी सौपने व तांत्रिक के द्वारा कई बार बलात्कार करने वाले शातिर अपराधियो इस्माईल उर्फ भूरा पुत्र अली अहमद निवासी 199 भूसा मण्डी थाना सदर बाजार मेरठ (तान्त्रिक), ताहिर पुत्र सजाउददीन उर्फ सज्जा निवासी पूर्वा फैय्याज अली थाना देहली गेट मेरठ (पीडिता का पति) जिनके विरुद्ध थाना देहली गेट पर 15 जून को मुकदमा अपराध संख्या -195/2021 धारा-323/505/
506/376/120बी पंजीकृत किया गया। अभियुक्तो को छतरी वाला पीर थाना देहली गेट मेरठ से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मे पेश किया जा रहा है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी अभियुक्तगण ताहिर पुत्र सजाउददीन उर्फ सज्जा निवासी पूर्वा फैय्याज अली थाना देहली गेट मेरठ(पीडिता का पति)। इस्माईल उर्फ भूरा पुत्र अली अहमद निवासी 199 भूसा मण्डी थाना सदर बाजार मेरठ (तांत्रिक)।गिरफ्तार करने वाली टीम वरिष्ट उपनिरीक्षक के0पी0 सिह, कुलदीप कुमार, सुमित कुमार शामिल थे।

Trending News