Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मेरठ न्यूज: ट्रक लूट की घटना का सफल अनावरण, 09 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स इटावा 9 August 2021
Share News
       

संवाददाता: मनीष गुप्ता

जनपद मेरठ में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सरूरपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 259/2021 धारा 342,395 के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी सरधना के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सरूरपुर पुलिस द्वारा टीम गठित की गयी । टीम द्वारा प्रकाश में आयें तथ्यो के आधार पर ट्रक लूट की घटना में शामिल 05 अभियुक्तगण को सिंघावली थानाक्षेत्र कंकरखेड़ा मेरठ से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण की निशादेही पर ट्रक खरीदने वाले 04 अभियुक्तगण को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया एवं लूटा गया ट्रक बरामद कर लूट की घटना का सफल अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ का विवरण अभियुक्तगण द्वारा गहन पूछताछ पर बताया कि अभियुक्त कामिल पुत्र उम्मेद जो कि ट्रक चालाता है, ने आकिल पुत्र यूनुस से सम्पर्क कर लूट की योजना बनाई कि एक नया ट्रक ड़्राईवर आया है और ट्रक पर अकेला चल रहा है । आकिल ने इरशाद और अनवर को इस योजना में शामिल किया । अभियुक्त इरशाद पूर्व में भी थाना कंकरखेड़ा से लूट जैसी कई घटनाओं में जेल जा चुका है । कामिल द्वारा ट्रक खाली होने के बाद अन्य साथियो को सूचना दी गयी कि ड़्राईवर ट्रक लेकर निकल गया है । अभियुक्त राहुल, अनुज, अनवर, आमिर ने ईयोन गाड़ी से ट्रक का पीछा कर ट्रक को रोक कर बुटराड़ा जनपद शामली से ड़्राईवर को बन्धक बनाकर ट्रक में ड़ाल लिया और ट्रक चालक को सरुरपुर से आगे धर्मकांटे पर बांधकर फैंक कर ट्रक लूट कर फरार हो गये। अभियुक्त इरशाद ने बाताया कि उसका परिचित कालू उर्फ नवाब पुत्र शाहबुद्दीन जो कि राजस्थान में रहता है व ड़ेन्टिंग व पेन्टिंग का काम करता है, के यहां इस उद्देश्य से खड़ा किया कि लूटे गये ट्रक अलग-अलग टुकड़े कर बेचते रहेंगे और पैंसो का हिसाब/बटवारा बाद में किया करेंगे।गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता ट्रक लूटने वाले अभियुक्तगण आकिल पुत्र यूनुस निवासी ग्राम सिंघावली थाना कंकरखेड़ा मेरठ। इरशाद पुत्र नजर मौहम्मद निवासी ग्राम सिंघावली थाना कंकरखेड़ा मेरठ, फाजिल पुत्र इकबाल निवास ग्राम सिखौड़ा थाना भगवानपुर जिला हरिद्वारा हाल पता ग्राम सिंघावली थाना कंकरखेड़ा मेरठ, परवेज पुत्र अशफाक निवासी ग्राम खिवाई थाना सरूरपुर जनपद मेरठ, मुदस्सिर पुत्र यूनुस निवासी ग्राम खिवाई थाना सरूरपुर जनपद मेरठ। ट्रक खरीदने वाले अभियुक्तगण कालू खाँ उर्फ नवाब पुत्र शाहबुद्दीन निवासी ग्राम भैंसा थाना मवाना जनपद मेरठ हाल सड़वा मोड़ थाना चन्द्रवादी जयपुर राजस्थान। दाताराम पुत्र प्रहलाद निवासी कुम्बावास थाना मनोहरपुर जिला जयपुर ग्रामीण राजस्थान। रामअवतार पुत्र प्रहलाद निवासी कुम्बावास थाना मनोहरपुर जिला जयपुर ग्रामीण राजस्थान। रामकुमार लौहार पुत्र छोटू निवास वार्ड़ नम्बर 22 तहसील के पीछे शाहपुरा जिला जयपुर ग्रामीण राजस्थान।
फरार अभियुक्तगण का नाम व पता राहुल पुत्र रणवीर निवासी ग्राम जिंझोखर थाना कंकरखेड़ा मेरठ। अनुज उर्फ पंड़ित पुत्र विनोद निवासी ग्राम जिंझोखर थाना कंकरखेड़ा मेरठ। कामिल पुत्र उम्मेद अली नंगला रियावली थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर। अनवर पुत्र हकीमू निवासी ग्राम सिंघावली थाना कंकरखेड़ा मेरठ। आमिर पुत्र नामालूम। बरामदगी का विवरण एक ट्रक संख्या HR 58 B 163271, एक ब्रेजा कार नंबर UP 15 CZ 1204 (घटना में प्रयुक्त), एक EON कार नंबर DL 8C AA 6847 (घटना में प्रयुक्त)।

Post navigation

Previous: Etawah News: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने बाढ़ पीड़ितों को बाटी भोजन सामग्री।
Next: Agra News: महेवा मंदिर में कांवड़ियों ने शिव का किया जलाभिषेक अभिषेक

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.