प्रयागराज न्यूज़ :पूर्वदशम छात्रवृत्ति का आवेदन पत्र भरने वाले छात्र/छात्राएं अस्थायी लाॅक एवं फाइनल सबमिशन की प्रक्रिया पूर्ण कर अपना आवेदन पत्र तत्काल शिक्षण संस्थान में करें जमा
रिपोर्ट विजय कुमार
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्री इन्द्रसेन सरोज ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि वर्ष 2021-22 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत (कक्षा 09-10) हेतु जिन छात्र/छात्राओं द्वारा पूर्वदशम छात्रवृत्ति का आवेदन पत्र भरा गया है,
परन्तु अस्थायी लाॅक एवं फाइनल सबमिशन कर फाइनल प्रिण्ट नहीं निकाला गया है, ऐसे सभी छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि वे तत्काल अस्थायी लाॅक (Temprery Lock) एवं फाइनल सबमिशन की प्रक्रिया पूर्ण कर फाइनल प्रिण्ट निकाल कर अपना आवेदन पत्र समस्त संलग्नकों सहित अपने शिक्षण संस्थान में तत्काल जमा कर दें,
जिससे उनका आवेदन पत्र शिक्षण संस्थान द्वारा अग्रसारित किया जा सके।