Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

आजमगढ़: जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सपा की हैट्रिक, भाजपा प्रत्याशी संजय निषाद की जमानत हुई जप्त

जनवाद टाइम्स इटावा 3 July 2021
IMG-20210703-WA0044
Share News
       

संवाददाता-रवीन्द्र नाथ गुप्ता

आजमगढ़। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के आजमगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में शनिवार को सपा के विजय यादव निर्वाचित हुए। सपा प्रत्याशी विजय यादव को 79मत मिले। जबकि प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी संजय निषाद को मात्र 5मत पा कर शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ सपा ने पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर छठवीं बार काबिज हुई।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को सुबह 11बजे मतदान शुरू हुआ।मतदान को लेकर कलेक्ट्रेट क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। नेहरू हाल से लेकर कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले सभी रोड बैरिकेडिंग कर आवागमन रोक दिया गया था। सिर्फ मतदाताओं को अंदर वोटिंग के लिए इजाजत मिल रही थी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। सुबह निर्धारित समय 11बजे से मतदान शुरू किया गया। सबसे पहले सपा के सदस्य रामप्रवेश यादव ने मतदान किया। इसके बाद सपा प्रत्याशी विजय यादव और सपा के आशीर्वाद यादव सहित अन्य सदस्यों ने मतदान किया ।
दोपहर एक बजे तक सपा प्रत्याशी विजय यादव के साथ ही पूर्व अध्यक्ष मीरा यादव, सपा के आशीर्वाद यादव और भाजपा प्रत्याशी संजय निषाद, ज्योति विश्वकर्मा सहित लगभग 70सदस्य मतदान कर चुके थे। जबकि दो बजे तक 80वोट पड़ चुके थे। दो बजे के बाद सभी सदस्यों का मतदान पूरा हो जाने पर अधिकारी गणना के लिए तीन बजने के समय का इंतजार करते रहे। इधर मतदान से सपा खेमे में जीत की उम्मीद में कार्यकर्ता परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। तीन बजे के बाद मतगणना शुरू होते सपा खेमे में कार्यकर्ता फूल माला और गाजा-बाजा की तैयारी में जुट गए। अंततः चुनाव परिणाम घोषित होते ही सपा समर्थक झूम उठे।सपा प्रत्याशी विजय यादव की जीत की सूचना मिलते ही सपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई।

Post navigation

Previous: Bihar news भीड़ की चंगुल से छुड़ाई गई तीनों बहनों की सुरक्षा की गारंटी करे सरकार- सुनील कुमार राव
Next: मुबारकपुर पिकार मे ग्राम प्रधान हृदयनरान तिवारी ने अर्दश जलाशय एन्ड आधा भाग पर किया वृक्षारोपण।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.