मेरठ न्यूज: रात्रि कर्फ्यू के चलते जिले में पसरा रहा सन्नाटा
संवादाता: रेनू
मेरठ जिले में यूपी सरकार के माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेशानुसार कोविड 19 के चलते मरीजों की संख्या में अधिकता आने के कारण सरकार द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे जनता को विशेष रूप से सलाह दी गई है कि आप घर से निकलते समय मास्क जरूर पहने। और हाथो को बार बार साबुन से साफ करें। और आपस में दूरी बनाए रखे। सरकार के आदेशानुसार प्रशासन ने भी सख्ती दिखाते हुए विशेष अभियान शुरू किया।
मेरठ शहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण और सभी क्षेत्राधिकारी के आदेशानुसार सभी थानाध्यक्षों ने व उनकी पुलिस टीम ने जगह जगह टीम बनाकर चेकिंग अभियान चलाना शुरू कर दिया है। थाना पुलिस ने बताया कि जो व्यक्ति बिना मास्क पहने मिलता है उसका चालान काटा जाएगा। और दुबारा ऐसी गलती दोहराने पर उसके खिलाफ सख्ती से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार के आदेशानुसार प्रशासन की सख्ती के कारण मेरठ शहर में आबू लेन / शिव बाजार जो 12 बजे तक भीड़ से गुलजार रहता था। वो आज 8:00 बजते ही सुनसान हो गया। जो सड़क भीड़ से भरी रहती थी। आज वो सड़क पूरी सुनसान दिखाई दे रही है। एक दो वाहन चालक ही सड़क पर दिखाई दे रहे हैं। जानता भी सरकार का और प्रशासन का पूरा सहयोग कर रही है।