Agra News: मिट्टी की ढाय गिरने से 10 वर्षीय बच्ची की दबकर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

IMG_20210422_221450
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

पिनाहट: थाना पिढौरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव कौंध में जंगल किनारे मिट्टी खदान से मिट्टी खोदने गई बच्ची के ऊपर मिट्टी की ढाय गिरने से दबकर बच्ची की मौत हो गई जिससे परिजनों में कोहराम मच गया ।

IMG 20210422 221450

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिढौरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव कौंध निवासी मुन्नालाल की 10 वर्षीय पुत्री सरस्वती बुधवार को गांव के दूसरे बच्चों के साथ दोपहर बाद गांव के पास जंगल किनारे घर के लिए मिट्टी खदान से मिट्टी खोदने गई थी। मिट्टी खोदते समय बच्ची के ऊपर अचानक मिट्टी की ढाय गिर गई जिसमें मुन्नालाल की पुत्री सरस्वती दब गई अन्य बच्चों में चीख-पुकार मच गई।बच्चों ने तत्काल गांव में जाकर घटना की जानकारी परिजनों को दी।

IMG 20210422 221421

सरस्वती फ़ाइल फोटो

तत्काल परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मिट्टी हटाकर बच्ची को बाहर निकाला और घायल अवस्था में उसे फतेहाबाद के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। वहीं परिजनों द्वारा बच्ची के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। परिजनों द्वारा मृतक बच्ची के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बच्ची की मौत से गांव में मातम छा गया है।

You may have missed