Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Sambhal News: विवान हॉस्पिटल की ओर से चामुंडा मंदिर हल्लू सराय में लगाया गया निशुल्क चिकित्सा शिविर

जनवाद टाइम्स 29 August 2021
Sambhal News: विवान हॉस्पिटल की ओर से चामुंडा मंदिर हल्लू सराय में लगाया गया निशुल्क चिकित्सा शिविर
Share News
       

भूपेन्द्र सिंह संवाददाता

संभल निशुल्क चिकित्सा शिविर का चामुंडा मंदिर हल्लू सराय में किया गया आयोजन। समाजसेवी के के मिश्रा, नगर पालिका के सभासद संजय ठाकुर एवं राजकुमार श्रीमाली तथा विश्व हिंदू परिषद के विभाग प्रचार प्रमुख अजय कुमार शर्मा ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। विवान हॉस्पिटल के प्रसिद्ध डॉक्टर अजय वर्मा एमडी ने 100 से अधिक असहाय एवं निर्धन मरीजों का उपचार किया। निशुल्क दवाइयां वितरित की। साथ ही शुगर टेस्ट, ब्लड टेस्ट, ईसीजी और अन्य तरह से मशीनों के द्वारा परीक्षण किया गया और चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई गई।

Sambhal News: विवान हॉस्पिटल की ओर से चामुंडा मंदिर हल्लू सराय में लगाया गया निशुल्क चिकित्सा शिविर

इस अवसर पर डॉ अजय वर्मा ने कहा कि हमें प्रकृति के साथ रहकर चलना होगा। तभी हम स्वस्थ जीवन और लंबी आयु पा सकते हैं। प्रातः काल टहलना, योगाभ्यास करना, संतुलित भोजन करना और उत्तम विचारों और व्यवहार के साथ जीवन यापन करना चाहिए। ऐसे सभी अच्छे कार्य रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। उन्होंने इलाज से उत्तम संयम को बेहतर बताया।

 

IMG 20210829 WA0122 विवान हॉस्पिटल के एमडी डॉ अजय वर्मा ने सभी गरीबों असहाय का परीक्षण कराकर उत्तम दवाइयां देते हुए निशुल्क इलाज किया। इस अवसर पर गणेश सिंह राठौर, सुबोध पाल, सत्यवीर पाल, अजय कुमार शर्मा, राज कुमार श्रीमाली, के के मिश्रा, ठाकुर संजय सिंह तथा अन्य समाजसेवियों ने विशेष सहयोग किया। इस अवसर पर समाजसेवियों ने डॉ अजय वर्मा की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। हल्लू सराय के निवासी गणों ने डॉ अजय वर्मा का अभिनंदन किया। अंत में शिविर के आयोजक नगर पालिका के सभासद ठाकुर संजय सिंह ने सभी आगंतुकों का एवं सहयोगीयों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Post navigation

Previous: प्रतापगढ़ न्यूज : जनपद प्रतापगढ़ में बहुजन समाज पार्टी के द्वारा प्लाजा पैलेस में संपन्न हुआ एक दिवसीय पिछड़ा वर्ग सम्मेलन
Next: Bihar news जीएमसीएच बेतिया में डॉक्टर की लापरवाही के कारण कोई बच्चे की मौत पर परिजनों ने जमकर काटा बवाल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.