Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Sambhal News: 19 केंद्रों पर 5332 लोगों को लगी कोविड-19 की वैक्सीन

जनवाद टाइम्स 2 April 2021
IMG-20210402-WA0041
Share News
       

भूपेंद्र सिंह

मुरादाबाद कोविड-19 संक्रमण का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ने लगा है । सरकार एक ओर जहाँ कोविड-19 की जाँच पर जोर दे रही है वहीँ दूसरी ओर टीकाकरण पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। गुरूवार से जनपद के 19 टीकाकरण केन्द्रों पर 45 साल से ऊपर के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण शुरू किया जा चुका है जिसमें दूसरे दिन भी लोगों ने उत्साह के साथ कोरोना से बचाव हेतु टीका लगबाया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.दीपक वर्मा ने बताया अभी तक जनपद में 60 वर्ष और उससे अधिक के बुजुर्गों और 45 से ऊपर के ऐसे लोगों का टीकाकरण किया जा रहा था जो किसी रोग से ग्रसित थे।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि चौथे चरण में 45 बर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। जनपद में 19 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है जहाँ पर बड़ी सँख्या में पहुँचकर लोग टीकाकरण करा रहे हैं | इसके साथ ही टीका लगवाने के बाद अन्य लोगों से भी टीका लगवाने की अपील कर रहे हैं कि कोरोना से बचाव हेतु सुरक्षित टीका अवश्य ही लगवायें ।

उन्होंने बताया कि दूसरे दिन 19  केंद्रों पर शाम तक जनपद के कुल 5332 लोगों को वैक्सीन लगाई गई जिनमे 45 बर्ष और इससे ऊपर के लोगों को कोरोना से बचाव हेतु टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि सभी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वयं भी अलग-अलग टीकाकरण केंद्रों पर जाकर औचक निरीक्षण किया, कोविड कमांड कंट्रोल रूम से भी सभी टीकाकरण सत्रों की निगरानी की गई।

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मण्डल अध्यक्ष और पूर्व प्रदेश सदस्य वाणिज्यकर सलाहकार समिति नीरज मित्तल ने पत्नी वन्दना मित्तल  के साथ जिला महिला अस्पताल पहुँचकर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी की उपस्थिति में कोविड-19 का टीका लगवाया और बताया कि उन्हें टीका लगवाने के बाद कोई भी परेशानी नहीं हुई है| उन्होंने लोगों से अपील की है कि संक्रमण से बचाव के इस  टीके को अधिक से अधिक लोग लगवायें ।

Post navigation

Previous: Bihar News: गुप्त सूचना पर 1670 बोतल प्रतिबंधित कफ बरामद किया
Next: मेरठ न्यूज: तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.