मेरठ न्यूज: तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

IMG-20210402-WA0042
Share News

संवादाता: रेनू

मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी ग्रामीण के आदेशानुसार क्षेत्र में जगह जगह टीम बनाकर चेकिंग अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष मुंडाली के कुशल मार्गदर्शन मे थाना पुलिस द्वारा 02 अप्रैल को चेकिंग के दौरान थाना मुंडाली से जिला बदर शमीम उर्फ भट्ठल पुत्र आसक अली निवासी ग्राम जिसोरा थाना मुंडाली जिला मेरठ को एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर के गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 90/21 अंतर्गत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मुकदमा अपराध संख्या 91/2021 अंतर्गत धारा 4/10 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत पंजीकृत कर अभियुक्त को अग्रिम कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। थाना पुलिस ने बताया कि प्रशासन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के आदेशानुसार क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु सख्ती दिखाते हुए अपराधियो की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है।

You may have missed