मेरठ न्यूज: लाभार्थियों को राशन वितरण

Meerut News: Ration details to beneficiaries

Meerut News: Ration details to beneficiaries

Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

आगामी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरे जोर शोर के साथ जनता के बीच रहकर कार्य कर रही है। पार्टी के कार्यकर्ता गरीब लोगो के बीच जाकर उनकी समस्या का समाधान कर रही है। जैसे गरीब लोगो के लिए राशन, कपड़े, आधार कार्ड आदि जरूरत के कागज बनवाने में लगे हैं। जिससे की इन गरीब लोगो को किसी प्रकार भी प्रकार की समस्या ना हो। और वो आराम से अपना कार्य कर सके।

इसी क्रम में आज 30 दिसंबर को शास्त्री नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप कपूर जी के नेतृत्व में वार्ड 61 स्थित सेक्टर 11 में सरकारी राशन की दुकान पर वार्ड 26 के लाभार्थियों को राशन ले जाने के लिए थैलों का वितरण किया गया।

वार्ड अध्यक्ष विनोद गुप्ता, पार्षद पति नरेंद्र राष्ट्रवादी, पार्षद राजकुमार मांगलिक, जगपाल बौद्ध, और सभी सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष प्रदीप कपूर जी बताया की क्षेत्र में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार अगर कोई भी परेशानी होती है। तो उस समस्या का समाधान करने के लिए सभी कार्यकर्ता आप सब लोगो के साथ हर समय तैयार खड़े है। आगामी चुनाव को बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर जनसंपर्क के लिए अलग अलग जगह पर बैठक का आयोजन करना शुरू कर दिया है।

You may have missed