Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

समर्थकों के साथ धरने पर बैठे राकेश टिकैत, बड़ी संख्या में पुलिस, CRPF और रैपिड एक्शन फोर्स तैनात

जनवाद टाइम्स इटावा 28 May 2023
Rakesh Tikait sitting on dharna with supporters, police, CRPF and Rapid Action Force deployed in large numbers

Rakesh Tikait sitting on dharna with supporters, police, CRPF and Rapid Action Force deployed in large numbers

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता: मनोज कुमार राजौरिया

दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले किसानों ने रविवार को दिल्ली कूच का ऐलान किया है। यूपी गेट पर फ्लाईओवर के नीचे भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के पहुंचने के बाद उत्तर प्रदेश के किसान भी एकत्र होने लगे हैं। इसे लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। भारी पुलिस बल तैनात है। इस दौरान पुलिस ने राकेश टिकैत को दिल्ली की तरफ जाने से रोका है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों को दिल्ली जाने की अनुमति नहीं है। इसलिए बार्डर पर ही रोक दिया गया है। वहीं, एनएच-नौ की सर्विस लेन को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया हैयूपी गेट पर दिल्ली में प्रवेश करने से रोके जाने पर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि वह यहां एक दिन के लिए आए हैं। राकेश टिकैत ने अमर्थकों के साथ बैरिकेडिंग हटाकर दिल्ली में प्रवेश करने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया,इस दौरान सुरक्षाकर्मियों के साथ प्रदर्शनकारियों की धक्का-मुक्की हुई। जिसके बाद सभी प्रदर्शनकारी यूपी गेट पर सड़क पर बैठ गए।

राकेश टिकैत ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वह दिल्ली में शांतिपूर्वक जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।फ्लाई ओवर के ऊपर एनएच नौ पर भी दिल्ली पुलिस ने तैयारी की हुई है। पुलिस चेकिंग के बाद वाहनों को प्रवेश दे रही है। इससे गाजियाबाद में वाहनों की रफ्तार धीमी है।

Post navigation

Previous: नए संसद में ‘राजदंड’ के साथ ‘धर्म दंड’ भी हुआ स्थापित
Next: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों पर पुलिस कार्यवाही को प्रियंका गांधी ने ठहराया गलत, केंद्र सरकार पर बोला हमला

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0001
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
FB_IMG_1784866687173
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-50-46-637
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-44-37-140
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026

Latest News

  • Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
  • Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर
  • Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
  • Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार
  • Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.