Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar

Bihar News- थाना रोड स्थित महावीर फ्लावर मिल एवं मसाला स्टोर में फिर चोरी, व्यवसायियों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स इटावा 15 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-14 at 7.30.13 PM
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार

राजापाकर, वैशाली। थाना रोड स्थित महावीर फ्लावर मिल एवं मसाला स्टोर में बीती रात दो नकाबपोश चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। दुकान संचालक भरत साह, निवासी बखरी बड़ाई, ने बताया कि 13 मई की रात चोर दुकान में घुसकर बैट्री, इन्वर्टर, टीवी, 5 किलो लौंग, 5 किलो इलायची समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। 14 मई की सुबह दुकान खोलने पर घटना की जानकारी हुई।

WhatsApp Image 2026 05 14 at 7.30.07 PM

दुकानदार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच में दो नकाबपोश युवक दुकान में प्रवेश करते दिखाई दिए हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले 24 अप्रैल की रात भी दुकान में चोरी हुई थी, जिसमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बैकुंठपुर निवासी विजय सिंह के पुत्र कृष्ण कुमार को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

भरत साह के अनुसार वर्ष 2026 में उनके दुकान में यह लगातार पांचवीं चोरी की घटना है, जिससे अब तक लगभग पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय व्यवसायियों में पुलिस प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश देखा जा रहा है। दर्जनों व्यवसायियों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष बजरंग प्रसाद सिंह ने कहा कि जब थाना के सामने स्थित दुकानें ही सुरक्षित नहीं हैं, तो दूर-दराज के गांव और कस्बों में रहने वाले दुकानदारों की सुरक्षा की कल्पना करना भी मुश्किल है।

इस संबंध में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष गौरीशंकर बैठा ने बताया कि पूर्व में दर्ज चोरी मामले में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, व्यवसायी भरत साह द्वारा पुनः चोरी की घटना की जानकारी दी गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post navigation

Previous: Bihar News : आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में निःशुल्क शास्त्रीय संगीत, नृत्य एवं वादन प्रशिक्षण हेतु नामांकन शुरू
Next: Bihar News : प्रधान लिपिक वशिष्ठ प्रसाद सिंह के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद
  • वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा
  • बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी
  • बिहार न्यूज़: जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अब पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.