Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

राजापाकर अंचल कार्यालय में भूमि विवाद निवारण शिविर आयोजित, कई मामलों का हुआ निष्पादन

जनवाद टाइम्स 30 May 2026
IMG-20260530-WA0017
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

अंचल कार्यालय राजापाकर के परिसर में शनिवार को भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अंचलाधिकारी गौरव कुमार, थाना अध्यक्ष गौरीशंकर बैठा, राजस्व कर्मचारी अमित कुमार रंजन सहित अंचल कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

भूमि विवाद से संबंधित विभिन्न मामलों को लेकर बड़ी संख्या में फरियादी शिविर में पहुंचे। अंचलाधिकारी ने प्राप्त आवेदनों एवं विवादों की सुनवाई करते हुए संबंधित पक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

IMG 20260530 WA0017 scaled

सुनवाई के दौरान अंचलाधिकारी ने कहा कि जिन मामलों में न्यायालय में वाद लंबित है, उनमें न्यायालय के निर्णय के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। दाखिल-खारिज से संबंधित मामलों में उन्होंने बताया कि संबंधित हल्का कर्मचारी की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

परिमार्जन से संबंधित समस्याओं पर उन्होंने फरियादियों को सलाह दी कि वे ऑनलाइन आवेदन करते समय रजिस्टर-2 में अंकित खाता, खेसरा एवं रकबा का सही विवरण दर्ज करें। आवेदन लॉगिन पर प्राप्त होने के बाद आवश्यक परिमार्जन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

शिविर में मटियारा गांव निवासी लक्ष्मी शाह के मामले की भी सुनवाई की गई। वहीं पंचई महेश गांव निवासी अविनाश कुमार के भूमि विवाद मामले में दखल-कब्जा से संबंधित कार्रवाई हेतु डीसीएलआर, महुआ के समक्ष आवेदन देने का निर्देश दिया गया।

नारायणपुर निवासी प्रेमचंद तिवारी के मामले में धारा 144 के तहत कार्रवाई करने की बात कही गई। वहीं बाकरपुर निवासी विनोद कुमार राय के मामले में संबंधित रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया। दामोदरपुर निवासी देवानंद ठाकुर के भूमि अतिक्रमण से जुड़े मामले में राजस्व कर्मचारी द्वारा स्थल मापी कर आगे की कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर थाना अध्यक्ष गौरीशंकर बैठा ने उपस्थित वादी एवं प्रतिवादियों को भूमि विवादित स्थलों पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष अगले शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करें।

भूमि विवाद निवारण शिविर के आयोजन से फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता प्राप्त हुई।

Post navigation

Previous: बेतिया में भाकपा (माले) रेड फ्लैग का धरना, भूमिहीनों को वासगीत जमीन और सात सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
Next: Etawah News: श्रीमद्भागवत कथा हेतु हरिद्वार के लिए रवाना हुई बस, श्रद्धालुओं का जैन समाज ने किया भव्य स्वागत

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260721-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0017
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: पश्चिम चंपारण में रेलवे पुल पर घायल मिला फिशिंग कैट, रेस्क्यू के दौरान दो वनकर्मी घायल

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: बेतिया के निजी क्लीनिक में नर्स का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप; पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: केसीआई विद्यालय के स्थापना के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सत्यनारायण भगवान की पूजा, हाईटेक कार्यालय एवं स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन

जनवाद टाइम्स 21 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • बिहार न्यूज़: पश्चिम चंपारण में रेलवे पुल पर घायल मिला फिशिंग कैट, रेस्क्यू के दौरान दो वनकर्मी घायल
  • बिहार न्यूज़: बेतिया के निजी क्लीनिक में नर्स का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप; पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच
  • बिहार न्यूज़: केसीआई विद्यालय के स्थापना के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सत्यनारायण भगवान की पूजा, हाईटेक कार्यालय एवं स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन
  • बिहार न्यूज़: पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर में विभिन्न समस्याओं का हुआ समाधान, कई आवेदनों का मौके पर निष्पादन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.