Bihar News : राजापाकर में जनगणना शुरू, पर्यवेक्षकों की बैठक में दिए गए जरूरी निर्देश

WhatsApp Image 2026-05-02 at 7.07.05 PM
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार
राजापाकर /वैशाली : मौके पर प्रखंड के सभी 53 पर्यवेक्षक उपस्थित हुए. वहीं पर्यवेक्षकों को आज से शुरू हुई जनगणना को लिए विशेष निर्देश दिया गया कि वह अपने-अपने आवंटित क्षेत्र का भ्रमण करें. भवन की गिनती किए जाए. जनगणना मकान अंकित किया जाए. नजरी नक्शा का पहले निर्माण किया जाए. जो आवंटित राजस्व ग्राम एवं एचएलबी के अनुसार कार्य का निगरानी करें .वही आज शुरू हुए जनगणना को ले प्रखंड क्षेत्र के सभी प्रगणकों को प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा नियुक्ति पत्र, आई कार्ड एवं नजरी नक्शा का प्रपत्र दिया गया. आज से प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में परगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनगणना की जा रही है. घर के मुखिया से निर्धारित 1 से 33 प्रश्नों के उत्तर प्राप्त कर मोबाइल पर अपलोड किए जा रहे हैं .वहीं अनेक परगणकों ने कहा कि जनगणना को ले उन्हें किट सामान नहीं मिला है. इस संबंध में बीडियो सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि जिला से सामान प्राप्त नहीं हुआ है. सोमवार को मिलने के बाद सभी परगणकों को किट सामान उपलब्ध करा दिया जाएगा. किट में प्रगणनकों को जनगणना कार्य में जरूरी सामान मारकर, रबर ,पैड, स्केल सहित अन्य सामान दिए जाते हैं. ताकि उन्हें कार्य में कोई परेशानी नहीं हो.

Trending News