Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

राजापाकर बीआरसी भवन में क्विज व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, छात्रों को किया गया सम्मानित

जनवाद टाइम्स 21 January 2026
राजापाकर क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता
Share News
       

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार

Bihar News: जिला पदाधिकारी वैशाली के निर्देश पर राजापाकर प्रखंड के बीआरसी भवन परिसर में प्रखंड क्षेत्र के सभी 13 हाई स्कूलों के छात्र-छात्राओं के बीच क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में बौद्धिक विकास, रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देना रहा।

राजापाकर क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता

इस प्रतियोगिता में नोडल पदाधिकारी मोहम्मद रेयान राज उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को बीडीओ सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह द्वारा मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं कलम देकर सम्मानित किया गया।

राजापाकर क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता

इस अवसर पर बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि प्रखंड स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं आगामी 24 जनवरी को आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जहां जिला पदाधिकारी वैशाली द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेना छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रमों से छात्र अपने भविष्य को मजबूत दिशा दे सकते हैं।

कार्यक्रम में प्रखंड के सभी विद्यालयों से एक-एक शिक्षक छात्र-छात्राओं के साथ उपस्थित रहे। उपस्थित शिक्षकों में प्रवीण कुमार, राजेश कुमार, रवि भूषण सिंह, उपेंद्र राय, संगीता कुमारी, सत्य प्रकाश कुमार, पवन कुमार, सुशील कुमार सहित कई शिक्षक एवं शिक्षिकाएं शामिल रहीं।

Post navigation

Previous: Bihar News: बिदुपुर में पत्रकार पर जानलेवा हमला, अगवा कर पिस्टल दिखाकर दी गई हत्या की धमकी
Next: पेराई सत्र 2025-26 को किसान-हितैषी और पारदर्शी बनाएं: डीएम तरनजोत सिंह

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0048
  • Breaking News
  • Bihar

BiharNews: एसपी ने किया लूट की घटनास्थल का निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260613-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0034
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका

जनवाद टाइम्स 13 June 2026

Latest News

  • BiharNews: एसपी ने किया लूट की घटनास्थल का निरीक्षण
  • Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
  • Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन
  • Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका
  • Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.