Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बिदुपुर में पत्रकार पर जानलेवा हमला, अगवा कर पिस्टल दिखाकर दी गई हत्या की धमकी

जनवाद टाइम्स 21 January 2026
बिदुपुर में पत्रकार पर जानलेवा हमला
Share News
       

बिदुपुर जहांगीरपुर / वैशाली

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार

बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड से पत्रकारिता को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यह मामला अब सिर्फ हमले का नहीं, बल्कि अपहरण, जानलेवा हमला और धमकी का रूप ले चुका है।

बिदुपुर में पत्रकार पर जानलेवा हमला

“आवाज़ आपकी” चैनल से जुड़े निर्भीक पत्रकार मृत्युंजय कुमार पर कथित तौर पर भ्रष्टाचार उजागर करने के बाद जानलेवा हमला किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले पत्रकार मृत्युंजय कुमार ने बिदुपुर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर एक वीडियो रिपोर्ट प्रसारित की थी। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद गांव के मुखिया प्रतिनिधि ब्रज सिंह कथित रूप से बौखला गए।

आज जब पत्रकार किसी अन्य खबर के सिलसिले में क्षेत्र में पहुंचे, तो आरोप है कि मुखिया प्रतिनिधि ब्रज सिंह ने 4–5 आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ मिलकर उन्हें जबरन एक गोदाम में अगवा कर लिया।

गोदाम के अंदर पत्रकार के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, उन्हें घसीटा गया और फिर मुंह में पिस्टल डालकर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि इस दौरान उनके मोबाइल फोन से सभी वीडियो और फुटेज भी जबरन डिलीट कर दिए गए, ताकि भ्रष्टाचार की सच्चाई बाहर न आ सके।

पत्रकार को धमकी दी गई कि अगर उन्होंने इस घटना की जानकारी कहीं दी या दोबारा खबर चलाई, तो उन्हें और उनके परिवार को जान से मार दिया जाएगा।

घटना के बावजूद पत्रकार मृत्युंजय कुमार ने साहस का परिचय देते हुए दबंगों के आगे झुकने से इनकार किया और भारत सिंह समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ बिदुपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

हमले में गंभीर रूप से घायल पत्रकार का इलाज फिलहाल सदर अस्पताल, हाजीपुर में चल रहा है।

इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि अगर जनप्रतिनिधि और उनके प्रतिनिधि इस तरह पत्रकारों को अगवा कर पिस्टल के दम पर खबर दबाने लगेंगे, तो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।

अब सबकी निगाहें प्रशासन और पुलिस पर टिकी हैं कि क्या दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी या फिर सच दिखाने की कीमत पत्रकारों को अपनी जान जोखिम में डालकर चुकानी पड़ेगी।

Post navigation

Previous: Bihar News: बराटी थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली हत्या, मृतक की बहू ने दर्ज कराई FIR
Next: राजापाकर बीआरसी भवन में क्विज व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, छात्रों को किया गया सम्मानित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.