Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj news:चतुर्थ राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन 30 सितम्बर तक

जनवाद टाइम्स 3 September 2021
Share News
       

 

रिपोर्ट-विजय कुमार

मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि ने बताया है कि 01 सितम्बर से 30 सितम्बर, 2021 तक चतुर्थ राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जायेगा। राष्ट्रीय पोषण माह में वृक्षारोपण अभियान एवं सैम बच्चों के चिन्हाॅकन एवं अनुश्रवण सम्बंधित गतिविधियों पर विशेष बल दिया जायेगा। एक माह तक चलने वाले राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत प्रथम सप्ताह में सरकारी स्कूलों, आवासीय स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, ग्राम पंचायत की अतिरिक्त भूमि पर पोषण वाटिका की स्थापना हेतु पौधरोपण अभियान चलाया जायेगा। द्वितीय सप्ताह में योगा एवं आयुष (बच्चों, किशोरी बालिकाओं तथा गर्भवती महिलाओं को केन्द्रित करते हुए योगा सत्रों का आयोजन) किया जायेगा। तृतीय सप्ताह में पोषण सम्बंधी प्रचार-प्रसार सामग्री, अनुपूरक पुष्टाहार आदि का वितरण किया जायेगा एवं चतुर्थ सप्ताह में सैम/मैम बच्चों के चिन्हाॅकन हेतु अभियान चलाया जायेगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने पोषण माह में कराये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग/माध्यमिक शिक्षा विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, बाल विकास विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा एवं उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग के द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करते हुए पोषण माह के आयोजन को सफल बनाये जाने के लिए कहा है। उन्होंने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने विकास खण्ड स्तरीय एवं ग्राम स्तरीय कर्मचारियों के माध्यम से शासनादेश में दिये गये निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए राष्ट्रीय पोषण माह में उल्लिखित गतिविधियों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें तथा पोषण जन आन्दोलन पोर्टल पर प्रतिदिन गतिविधियों का अंकन भी किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने पोषण माह के दौरान कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ विभिन्न गतिविधियों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित कराये जाने के लिए कहा है।

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar  News :बाढ़ प्रभावित गांवो का किया भ्रमण
Next: Prayagraj news : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चकबन्दी कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-05-02 at 7.10.27 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़

जनवाद टाइम्स इटावा 2 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-02 at 7.08.36 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : स्वतंत्रता सेनानी बच्चन शर्मा की जयंती मनाई गई, छात्रों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

जनवाद टाइम्स इटावा 2 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-02 at 7.07.05 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर में जनगणना शुरू, पर्यवेक्षकों की बैठक में दिए गए जरूरी निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 2 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-02 at 7.05.20 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : वैशाली में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम, कार्ल मार्क्स को याद कर मजदूर अधिकारों पर हुआ मंथन

जनवाद टाइम्स इटावा 2 May 2026

Latest News

  • Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़
  • Bihar News : स्वतंत्रता सेनानी बच्चन शर्मा की जयंती मनाई गई, छात्रों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
  • Bihar News : राजापाकर में जनगणना शुरू, पर्यवेक्षकों की बैठक में दिए गए जरूरी निर्देश
  • Bihar News : वैशाली में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम, कार्ल मार्क्स को याद कर मजदूर अधिकारों पर हुआ मंथन
  • Bihar News : 19 मई से पंचायतों में लगेंगे सहयोग शिविर, अब गांव में ही होगा जन समस्याओं का समाधान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.