Ambedkar Nagar  News :बाढ़ प्रभावित गांवो का किया भ्रमण

Ambedkar Nagar  News :बाढ़ प्रभावित गांवो का किया भ्रमण
Share News

संवाददाता अम्बेडकरनगर

अम्बेडकर नगर जिले के
तहसील क्षेत्र आलापुर अंतर्गत आराजी देवारा के हंसू का पूरा गाँव तक जाने वाले मार्ग पर लोकनिर्माण विभाग द्वारा बनाये जा रहे निर्माणाधीन पुल का कार्य धीमी गति से होने पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि शीघ्र ही सम्बंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की माँग मुख्यमंत्री से की जाएगी । विधायक अनीता कमल ने बाढ़ क्षेत्र प्रभावित क्षेत्र माझा कम्हरिया व आराजी देवारा क्षेत्र में भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और त्वरित कार्यवाही का भरोसा दिया ।

 

IMG 20210903 WA0022आराजी देवारा के हंसू का पूरा गांव तक जाने वाले मार्ग पर निर्माणाधीन पुल का कार्य धीमी गति से होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि शीघ्र ही अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग मुख्यमंत्री से की जाएगी विधायक ने कहा कि 2 वर्ष से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद भी निर्माणाधीन पुल का कार्य पूरा नहीं हो सका इसके जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी हैं जिससे ग्रामीणों को समस्याएं झेलनी पड़ रही है। इस दौरान उन्होंने बाढ़ ग्रस्त इलाके के लोगों की समस्याओं को सुना और कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सरकार हर स्तर पर तैयार है किसी को भी कोई असुविधा नहीं होने पाएगी।

 

Ambedkar Nagar  News :बाढ़ प्रभावित गांवो का किया भ्रमणइस मौके पर पूर्व विधायक त्रिवेणी राम विधायक प्रतिनिधि अवधेश कमल , मुकर्रम खान, रामचरन सिंह, भवरनाथ विश्वकर्मा आदि लोगों के साथ सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे ।

Trending News