Prayagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए किसान दिवस/बैठक का किया गया आयोजन

Prayagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए किसान दिवस/बैठक का किया गया आयोजन
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन के सरस सभागार में किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए किसान दिवस/बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने किसानों की केसीसी, फसल बीमा, सब्सिडी भुगतान, विद्युत कनेक्शन, सिंचाई, एफपीओ, किसान सम्मान निधि व अन्य समस्याओं से सम्बंधित प्रार्थना पत्रों को सुनवाई करते हुए समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।

Prayagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए किसान दिवस/बैठक का किया गया आयोजनबैठक में जिलाधिकारी ने फसलों के उत्पादन में अनिश्चिता को देखते हुए किसानों को अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराने के लिए कहा है। उन्होंने बंद नलकूपों से सम्बंधित शिकायतों का निस्तारण करते हुए विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता को निर्देशित किया है कि जो भी नलकूप यांत्रिक/विद्युत फाल्ट के कारण बंद है, उनको तत्काल ठीक कराते हुए नलकूपों को क्रियाशील किया जाये।

Prayagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए किसान दिवस/बैठक का किया गया आयोजन
बैठक में किसानों के द्वारा नहरों में टेल तक पानी न पहुंचने की शिकायत की गयी, जिसपर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सभी नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने के लिए कहा है। बाघला नहर में बिजली के ब्रेक डाउन से पम्प के संचालन में आ रही समस्या के निदान हेतु बिजली और सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता को संयुक्त रूप से आज ही निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने किसानों की ट्यूबवेल के विद्युत कनेक्शन एवं लो-वोल्टेज की समस्या के त्वरित निदान हेतु विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है। बैठक में जिलाधिकारी ने किसानों से प्राप्त लिखित शिकायतों का संज्ञान लेते हुए प्रत्येक शिकायत के निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आगामी बैठको में किसानों को कृषि एवं सम्बंधित विभाग की योजनाओं की जानकारी दी जाये एवं बैठक में कृषि वैज्ञानिको को भी आमंत्रित किया जाये, जिससे किसानों को तकनीकी जानकारी भी प्राप्त हो सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार, जिला विकास अधिकारी श्री भोलानाथ कनौजिया, जिला पंचायतराज अधिकारी, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Trending News