Prayagraj News :रोजगार मेले का आयोजन 18 अगस्त को

Prayagraj News: Employment fair organized on August 18
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा विधान सभा क्षेत्र फाफामऊ में स्थित वासुदेव राम कृष्ण मिश्र महाविद्यालय, उमरिया बादल उर्फ गैंदा, होलागढ़, सोरांव, प्रयागराज परिसर में दिनांक 18.08.2023 को प्रातः 10:00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है।Prayagraj News: Employment fair organized on August 18

इस मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनियां कैरियर ब्रीज स्किल साल्यूशन, डस्की स्टैलियन कन्सल्टेंसी सर्विस प्रा0लि0, ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स एण्ड आयुर्वेदिक प्रा0लि0, पीपल ट्री आनलाइन, रोहित हाईब्रीड सीड प्रा0लि0 एवं नेक्सा सिक्योरिटी गार्ड सर्विसेज़ आदि द्वारा कुल 1231 रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही की जायेगी । इस मेले में हाई-स्कूल/इण्टर /स्नातक/आई0टी0आई0/डिप्लोमा उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थी रिक्तियों से सम्बन्धित विस्तृत विवरण सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर प्राप्त कर सकते हैं। इस हेतु यात्रा भात्ता देय नहीं होगा।Prayagraj News: Employment fair organized on August 18

Trending News