रिपोर्ट विजय कुमार
‘आजादी का अमृत महोत्सव’ आयोजन की श्रृंखला में लोक कलाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिनांक 14 दिसम्बर, 2021 को ‘कला यात्रा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। कला यात्रा 14 दिसम्बर को अपरान्ह् 02ः00 बजे से के0पी0 कालेज मैदान से एम0जी0 मार्ग पर मेडिकल चैराहे से लाउदर रोड होते हुये ऋषि भारद्वाज आश्रम चैराहा थार्नहिल मार्ग की ओर मुड़कर चन्द्रशेखर आजाद पार्क द्वार से हिन्दू हाॅस्टल से होते हुए लोक सेवा आयोग से आगे हनुमान मन्दिर, सिविल लाइन्स होते हुए सी0ए0वी0 इंटर कालेज के मैदान मे ‘कला यात्रा‘ समाप्त होगी। कला यात्रा में 750 कलाकार प्रतिभाग करेंगे।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा, जिसमें अन्य प्रदेशों के भी कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे, जिसमें भारतीय सौष्ठव क्रीड़ा के तहत पंजाब का गतका एवं मध्य प्रदेश का मलखब के साथ-साथ ढेढ़िया नृत्य, पद्धमश्री श्री सुनील जोगी एवं साथियों के द्वारा काव्य संगीतात्मक बैण्ड, नितिन मुकेश और उनके साथियों के द्वारा गायन व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने कला यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु अधिकारियों के दायित्व निर्धारित किए है
जिसके क्रम में कला यात्रा मार्ग एवं कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई हेतु अपर नगर आयुक्त तथा जिला पंचायतराज अधिकारी को, कला यात्रा मार्ग पर यातायात की समुचित व्यवस्था एवं सुरक्षा हेतु पुलिस अधीक्षक यातायात, उप नियंत्रक सिविल डिफेंस, निदेशक एनसीसी को, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था हेतु जिला विकास अधिकारी, पाण्डुलिपि अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक नगर को तथा यात्रा प्रारम्भ स्थल के0पी0 कालेज एवं कार्यक्रम स्थल सीएवी इण्टर कालेज पर कार्यक्रम समाप्ति तक सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध हेतु पुलिस अधीक्षक नगर को नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने निर्धारित कार्यक्रमों को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए।