Prayagraj News : अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘‘कला यात्रा’’ कार्यक्रम का आयोजन आज

Prayagraj News : अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘‘कला यात्रा’’ कार्यक्रम का आयोजन आज
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिला विकास अधिकारी ने बताया है कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ आयोजन की श्रृंखला में लोक कलाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज दिनांक 14 दिसम्बर, 2021 को ‘कला यात्रा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। कला यात्रा 14 दिसम्बर को अपरान्ह् 02:00 बजे से के0पी0 कालेज मैदान से एम0जी0 मार्ग पर मेडिकल चैराहे से लाउदर रोड होते हुये ऋषि भारद्वाज आश्रम चैराहा थार्नहिल मार्ग की ओर मुड़कर चन्द्रशेखर आजाद पार्क द्वार से हिन्दू हाॅस्टल से होते हुए

IMG 20211214 WA0009 लोक सेवा आयोग से आगे हनुमान मन्दिर, सिविल लाइन्स होते हुए सी0ए0वी0इंटर कालेज के मैदान मे ‘कला यात्रा‘ समाप्त होगी। कला यात्रा में 750 कलाकार प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा।

 

Prayagraj News : अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘‘कला यात्रा’’ कार्यक्रम का आयोजन आज

जिसमें अन्य प्रदेशों के भी कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे, जिसमें भारतीय सौष्ठव क्रीड़ा के तहत पंजाब का गतका एवं मध्य प्रदेश का मलखब के साथ-साथ ढेढ़िया नृत्य, पद्धमश्री श्री सुनील जोगी एवं साथियों के द्वारा काव्य संगीतात्मक बैण्ड, नितिन मुकेश और उनके साथियों के द्वारा गायन व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

You may have missed