Prayagraj News : जिलाधिकारी संगम क्षेत्र सहित अन्य स्थलों का भ्रमण कर छठ पूजा की तैयारियों का लिया जायजा

IMG-20211109-WA0034
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री मंगलवार को संगम क्षेत्र, बलुआघाट सहित अन्य स्थलों का भ्रमण कर छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संगम क्षेत्र सहित अन्य स्थानों पर छठ पूजा के अवसर पर घाटों पर प्रकाश, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिशाषी अभियंता विद्युत को घाटों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था के लिए हाईमास्ट लगाये जाने का निर्देश दिया है।

 

IMG 20211109 WA0034उन्होंने गहरे पानी की सीमा पर बैरिकेटिंग एवं जल पुलिस के साथ-साथ गोताखोरों की भी तैनाती सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने नांव की चेन बनाये जाने के लिए कहा है, जिससे कि लोग गहरें पानी में न जा पाये। छठ पूजा के अवसर पर जेटी की भी व्यवस्था कराये जाने के लिए कहा है।

 

IMG 20211109 WA0035जिलाधिकारी ने छठ पूजा के अवसर पर होने वाली सम्भावित भीड़ के मद्देनजर समुचित जानकारी दिए जाने के लिए पीए सिस्टम की भी व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है। छठ पूजा के अवसर पर संगम व अन्य क्षेत्रों में पार्किंग एवं यातायात की समुचित व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये है, जिससे कि पूजा में सम्मिलित होने वाले लोगो की किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

 

Prayagraj News : जिलाधिकारी संगम क्षेत्र सहित अन्य स्थलों का भ्रमण कर छठ पूजा की तैयारियों का लिया जायजा जिलाधिकारी ने छठ पूजा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु प्रत्येक घाटों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारियों की भी तैनाती सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती भी सुनिश्चित किये जाने के लिए कहा है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर श्री मदन कुमार, एस0पी0 सिटी श्री दिनेश कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Trending News