Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news डोर-टू-डोर, वैक्सीनेशन सेंटर, मोबाईल टीका वैन आदि माध्यमों से अभियान चलाकर दिलाएं कोविड-19 टीका का फर्स्ट एण्ड सेकेन्ड डोज : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 9 November 2021
Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 37 बिंदुओं के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, कुंदन कुमार ने कहा कि जिलेवासियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए एकमात्र विकल्प कोविड-19 टीका का दोनों डोज अनिवार्य रूप से दिलाना सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु की जा रही है वैक्सीनेशन एवं टेस्टिंग कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निदेशित कर रहे थे।

 

IMG 20211109 WA0037 1उन्होंने कहा कि जो लोग पूर्व में फर्स्ट डोज ले लिये हैं तथा दूसरे डोज का समय हो गया है, उन्हें उत्प्रेरित करते हुए नजदीकी सेशन साइट पर सेकेन्ड डोज दिलाना सुनिश्चित किया जाय। साथ ही उनके घरों तक मेडिकल टीम को भेजकर उन्हें सेकेन्ड डोज से लाभान्वित किया जाय। उन्होंने कहा कि जिला कमांड एण्ड कंट्रोल रूम के माध्यम से भी सेकेन्ड डोज के योग्य लाभार्थियों को कॉल कराकर तथा एसएमएस के माध्यम से टीका का सेकेन्ड डोज लेने को बताएं।

उन्होंने कहा कि आमजन को यह भी बतायें कि एक डोज अधूरा, दो से पूरा अर्थात कोरोना से बचाव के लिए सिर्फ फर्स्ट डोज पर्याप्त नहीं है, पूरी तरह सुरक्षित रहने के लिए सेकेन्ड डोज भी बेहद ही जरूरी है। कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु फर्स्ट एवं सेकेन्ड डोज अत्यंत ही आवश्यक है।

 

 

Bihar news डोर-टू-डोर, वैक्सीनेशन सेंटर, मोबाईल टीका वैन आदि माध्यमों से अभियान चलाकर दिलाएं कोविड-19 टीका का फर्स्ट एण्ड सेकेन्ड डोज : जिलाधिकारीउन्होंने कहा कि आमजन को वैक्सीन लेने हेतु मोटिवेट करने के लिए मोबलाईजर के रूप में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदियां, विकास मित्र, टोला मरकज कार्यकर्ता, डीलर, पीआरएस, शिक्षकों को युद्धस्तर पर लगाया जाय ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोविड-19 वैक्सीन के सेकेन्ड डोज सहित फर्स्ट डोज से लाभान्वित किया जा सके। साथ ही शहरी क्षेत्रों एवं पंचायतों में प्रॉपर तरीके से माईकिंग सहित अन्य माध्यमों से लाभार्थियों का उत्प्रेरण करायें।

समीक्षा के क्रम में बताया गया कि जिले में दिनांक-07.11.2021 तक 03 लाख 18 हजार 34 व्यक्ति कोविड-19 टीका का सेकेन्ड डोज नहीं ले पायें है जबकि इन्हें एसएमएस, कंट्रोल रूम, मोबलाईजर आदि के माध्यम से टीका लेने हेतु बारंबार बताया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि बगहा-01 प्रखंड में 26073, बगहा-02 प्रखंड में 30279, बैरिया प्रखंड में 16036, बेतिया प्रखंड में 37398, भितहां प्रखंड में 5925, चनपटिया प्रखंड में 18893, गौनाहा प्रखंड में 11695, लौरिया प्रखंड में 13560, मधुबनी प्रखंड में 6943, मैनाटांड़ प्रखंड में 23724, मझौलिया प्रखंड में 20618, नरकटियागंज प्रखंड में 15136, नौतन प्रखंड में 17063, पिपरासी प्रखंड में 6687, रामनगर प्रखंड में 19986, सिकटा प्रखंड में 28899, ठकराहां प्रखंड में 5108 एवं योगापट्टी प्रखंड में 14011 व्यक्तियों ने अबतक कोविड-19 टीका का सेकेन्ड डोज नहीं लिया है।

जिलाधिकारी ने निदेश दिया कि उपरोक्त सभी व्यक्तियों को जो अबतक सेकेन्ड डोज नहीं ले पाए हैं, उन्हें अभियान चलाकर हर हाल में सेकेन्ड डोज से लाभान्वित किया जाय। सेकेन्ड डोज से संबंधित ड्यू लिस्ट को जिला प्रशासन के वेबसाइट सहित मीडिया में भी प्रचारित-प्रसारित कराया जाय। साथ ही हर एक व्यक्ति के घर पर भी जाकर उन्हें सेकेन्ड डोज से लाभान्वित किया जाय।

इस अवसर पर सिविल सर्जन सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar news नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विधिक जागरूकता का किया गया प्रचार- प्रसार
Next: Prayagraj News : जिलाधिकारी संगम क्षेत्र सहित अन्य स्थलों का भ्रमण कर छठ पूजा की तैयारियों का लिया जायजा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.