Pratapgarh News: विकास की हर योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई जाएगी… मोती सिंह

IMG_20210806_095255
Share News

उड़ैयाडीह में अन्य महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन….

यूपी में खिलेगा कमल बनेगी भाजपा की सरकार…

रिपोर्ट आशुतोष तिवारी

भाजपा किसानों की हितैषी है। प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री ने अन्न महोत्सव का भव्य आयोजन कर गरीब जनता को इसका लाभ दे रहे है।और प्रतापगढ़ जनपद में पाँच लाख गरीबों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। उक्त बातें पट्टी तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय उड़ैयाडीह मे आयोजित अन्न महोत्सव के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने मुख्य अतिथि पद से कही।

 

IMG 20210806 095255
मंत्री मोती सिंह ने आगे कहा कि पूरे देश में 80 करोड़ गरीब जनता को आज के दिन राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।इसी क्रम में आज प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह के हाथों उड़ैयाडीह प्राथमिक विद्यालय में 100 गरीब लोगों को राशन वितरण किया गया व थैला भी दिया गया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने सपा बसपा व कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया।और कहा कि अखिलेश यादव अपने परिवार और अपने पिता के नहीं हुए तो प्रदेश की जनता के क्या होगे।

Prayagraj News: विकास की हर योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई जाएगी... मोती सिंह

और मायावती तो गरीबों का राशन हजम कर गई थी।सोनिया गांधी राहुल गांधी को भारत देश की संस्कृति और सभ्यता की भी जानकारी नहीं है तो देश क्या चलाएंगे। आने वाले समय में अयोध्या में विश्व स्तर का भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है और 2022 में उत्तर प्रदेश में कमल खिलेगा और भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी ।
कार्यक्रम का संचालन रामचंद्र वर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंत्री प्रतिनिधि विनोद पांडेय, बेलखरनाथ ब्लाक प्रमुख सुशील सिंह, जिला पंचायत सदस्य द्वितीय प्रतिनिधि संजय पाल ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंकज सिंह राजू ,पूर्व प्रधान सुनील कुमार सिंह अमहरा , प्रधान दीपक सिंह , राकेश सिंह ,छोटेलाल तिवारी, राम लखन तिवारी, रमेश त्रिपाठी, ज्ञान सिंह प्रधान प्रतिनिधि आलोक त्रिपाठी, चंद्रभान पांडे प्रधान बीडीसी सहित हजारों लोग मौजूद रहे ।

Trending News