Prayaagraj News: माघ मेला क्षेत्र में कल्प वासियोंएवं श्रद्धालुओं को राष्ट्रीय लोक अदालत की उपयोगिता व लाभ के बारे में दी गयी जानकारी

Prayaagraj News: माघ मेला क्षेत्र में कल्प वासियोंएवं श्रद्धालुओं को राष्ट्रीय लोक अदालत की उपयोगिता व लाभ के बारे में दी गयी जानकारी
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री आलोक दुबे द्वारा सोमवार को माघ मेला क्षेत्र परिसर में दिनांक 11.2.2023 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु कल्प वासियों, माघ मेला क्षेत्र में आए श्रद्धालुओं के मध्य, पंडालों में, घाटों पर राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलता हेतु पंपलेट वितरित कर प्रचार प्रसार किया गया तथा आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत की उपयोगिता व उससे होने वाले लाभ के बारे में अवगत कराया गया।IMG 20230110 WA0056

माघ मेला क्षेत्र में उपस्थित कल्प वासियों, श्रद्धालुओं व आमजन को यह बताया गया कि आप अपने जिले में लंबित वाद जो कि सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किए जा सकते हैं लोक अदालत में नियत कर निस्तारण कराकर लोक अदालत को सफल बनाएं। यह जानकारी कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद द्वारा प्रदान की गई।Prayaagraj News: माघ मेला क्षेत्र में कल्प वासियोंएवं श्रद्धालुओं को राष्ट्रीय लोक अदालत की उपयोगिता व लाभ के बारे में दी गयी जानकारी

Trending News