Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं-जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 10 January 2023
Prayagraj News :योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं-जिलाधिकारी
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार
जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में विकास प्राथमिकता वाले 37 बिंदुओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने जल निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुए कराये गये कार्यों का टीम गठित कर सत्यापन कराये जाने का निर्देश दिया है।IMG 20230110 WA0060

पेंशन योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को पेंशनरों का सत्यापन कराते हुए पेंशन का भुगतान किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने बनाये गये शौचालयों के निर्माण की गुणवत्ता का सत्यापन कराने तथा पात्र लाभार्थिंयों को शौचालय दिए जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता सिंचाई नहर प्रखण्ड को रोस्टर के अनुसार निर्धारित समय पर नहरों में टेल तक पानी पहुंचाये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है।

Prayagraj News :योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं-जिलाधिकारी
जिलाधिकारी ने डीसी मनरेगा को स्मृति वाटिका में मियावाकी कराके ही और वृक्षारोपण कराये जाने के लिए कहा है। कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सोलर पम्पों के आवंटन एवं उसके सर्विश स्टेशन के संचालन के बारे में जानकारी लेते हुए और सर्विश स्टेशन बढ़ाये जाने के लिए उप निदेशक कृषि को निर्देशित किया है। पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निराश्रित गोवंशों के टीकाकरण का कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने का निर्देश मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को दिया है। उन्होंने छुट्टा घूमने वाले गोवंशों को अनिवार्य रूप से गोसंरक्षण केन्द्रों में संरक्षित किए जाने के निर्देश दिए है।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के तहत कितने लोगो को लाभान्वित कराया जा चुका है, इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। उन्होंने हेल्थ एण्ड वेयरनेस सेंटर के निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने अस्पतालों में दवाओं, चिकित्सकों एवं एम्बुलेंस की स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए निरंतर आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित बनाये रखने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने सामुदायिक शौचालय के निर्माण कार्यों को खण्ड विकास अधिकारी से सत्यापन कराये जाने के लिए कहा है।
जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों को शीघ्रता से पूर्ण किए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। बैठक में जिलाधिकारी ने पाइप पेयजल योजनाओं, खाद्यय सुरक्षा, सामूहिक विवाह, कन्या सुमंगला योजना, पेंशन योजनाओं एवं ओ0डी0ओ0पी0 में किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी ढंग से लक्ष्य के सापेक्ष कराये जाने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि, ज्वाइंट मजिस्टेट श्री सार्थक अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayaagraj News: माघ मेला क्षेत्र में कल्प वासियोंएवं श्रद्धालुओं को राष्ट्रीय लोक अदालत की उपयोगिता व लाभ के बारे में दी गयी जानकारी
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज: बाइक सवार होमगार्ड को डम्पर ने रौंदा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.